Monday, November 9, 2026 10:19 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने 13 साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने बच्चों की खुशी और उनकी परवरिश को प्राथमिकता देने की बात कही है। इससे पहले पवन की नंदिनी और अभिनेत्री रेणु देसाई से भी शादियां टूट चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा अलगाव की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

by Sadaf Farooqui
09/11/2026

Pawan Kalyan Divorce: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने शादी के करीब 13 साल बाद आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने की बात कही है। इस खबर के बाद पवन कल्याण की पहली और दूसरी शादी भी चर्चा में आ गई हैं।

पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने जारी किया संयुक्त बयान

9 नवंबर 2026 को पवन कल्याण और अन्ना की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें दोनों ने कहा कि वे आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बाद भी वे अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे।बयान में अलग होने की वजह नहीं बताई गई है।

पहली पत्नी नंदिनी से 1997 में हुई थी शादी

साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी। यह पारंपरिक अरेंज मैरिज थी, जिसे परिवार के बड़ों ने तय किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 1999 में अलग रहने लगे थे, लेकिन कानूनी तौर पर उनका तलाक 2008 में हुआ।

RELATED NEWS

Chandrababu Naidu Oath Ceremony

Chandrababu Naidu Oath Ceremony: नायडू आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, देखें मंत्रियों की पूरी सूची

June 12, 2024

“जो लोग मुझे पैकेज स्टार कहेंगे उनको चप्पलों से पीटूंगा”, मंच से चप्पल दिखाते हुए बोले पवन कल्याण

October 19, 2022

साल 2023 में नंदमुरी बालकृष्ण के चैट शो Unstoppable with NBK’ में पवन कल्याण ने इस शादी पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह परिवार की सहमति से हुई पारंपरिक शादी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि हर रिश्ते में सब कुछ ठीक हो, यह जरूरी नहीं और कभी-कभी लोगों को अलग होना पड़ता है।

फिल्म के सेट पर हुई थी अन्ना से मुलाकात

की तीसरी शादी रूसी नागरिक अन्ना लेझनेवा से हुई थी। दोनों की मुलाकात साल 2011 में तेलुगू फिल्म ‘तीन मार’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। सितंबर 2013 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटा मार्क शंकर पवनोविच।

पवन और अन्ना ने अपनी निजी जिंदगी को आमतौर पर सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा। अब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, उनके संयुक्त बयान में कानूनी तलाक की प्रक्रिया या अलगाव की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Related Posts

Chandrababu Naidu Oath Ceremony

Chandrababu Naidu Oath Ceremony: नायडू आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, देखें मंत्रियों की पूरी सूची

June 12, 2024

“जो लोग मुझे पैकेज स्टार कहेंगे उनको चप्पलों से पीटूंगा”, मंच से चप्पल दिखाते हुए बोले पवन कल्याण

October 19, 2022
Next Post
Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

POPULAR POST

Anant Singh Daughter Wedding

Wedding Gift : बेटी की शाही शादी में दामाद को क्या क्या देंगे अनंत सिंह? पटना पहुंची डेढ़ करोड़ की लग्जरी कार

November 9, 2026
Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

November 9, 2026
Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

November 3, 2026
YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए फ़ायदेमंद

November 7, 2026
RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026

LATEST

Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

November 9, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026
Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत! एक की हालत गंभीर

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India