Site icon News1India

Pornography Case केस को लेकर राज कुंद्रा पर हो रहें है एक के बाद एक बड़े खुलासे

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करी है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में इस बात का दावा किया है कि राज कुंद्रा ने फाइव स्टार होटल में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की है और फिर उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा था। इतना ही नहीं साइबर सेल ने ये तक बताया है कि राज कुंद्रा ने इस डील से करोड़ाें कमाए थे।

प्रसारित करने का भी आरोप है

साइबर सेल ने राज कुंद्रा, पूनम पांडे, मॉडल शर्लिन चोपड़ा, फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में बताया गया हैकि पूनम पांडे पर अपना खुद का मोबाइल एप ‘द पूनम पांडे’ डेवलप करने, राज कुंद्रा की कंपनी की मदद से वीडियो शूट करने, अपलोड करने और प्रसारित करने का भी आरोप है।

शर्लीन चोपड़ा के वीडियो भी शूट किए थे

साइबर पुलिस के अनुसार, कैमरामैन राजू दुबे ने शर्लीन चोपड़ा के वीडियो भी शूट किए थे, जबकि झुनझुनवाला पर उनके (शर्लीन चोपड़ा) लिए कहानी लिखने और निर्देशित करने में सहायता करने और उकसाने का आरोप है। इतना ही नहीं इस बात की जानकारी भी दी गई है कि ‘हॉटशॉट’ कंपनी का स्वामित्व राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी के पास है

पुलिस कुछ मॉडल्स की तलाश कर रही है

चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की कंपनी ‘आर्म्सप्राइम’ को इन सभी आरोपियों से पैसा मिले थे। इसलिए चार्जशीट में इस कंपनी पर जुर्म में मदद करने का आरोप भी है। इसलिए पुलिस इस मामले में अब भी कुछ मॉडल्स की तलाश कर रही है, जिन्होंने बोल्ड फिल्मों में काम किया है।

Exit mobile version