Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Pornograpy Case: राज कुंद्रा ने क्यों लगाई PMO और CBI में न्याय की गुहार

Pornograpy Case: राज कुंद्रा ने क्यों लगाई PMO और CBI में न्याय की गुहार, पत्र लिख किये नए खुलासे

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा और उनके कर्मचारी रेयान थोर्प पर आरोप था कि वो दोनों पोर्नोग्राफी रैकेट चला रहे हैं। आम शब्दों में कहे तो शिल्पा शेट्टी के पति पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप था.इसी के चलते राज कुंद्रा और उनके कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया था। इस केस के चलते एक नयी खबर सामने आयी हैं।

राज कुंद्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा

राज कुंद्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखकर न्याय की मांग की है. पत्र में राज कुंद्रा ने दावा किया है कि अश्लील फिल्म बनाने और इससे जुड़े किसी भी आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं राज ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पोर्नाेग्राफी मामले में दायर चार्जशीट में उनका नाम न होने के बावजूद भी पुलिस उन्हें इस मामले में घसीटते जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय को पात्र के अलावा भी राज कुंद्रा ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI ) को पत्र लिखा है।

CBI से जांच

अगर इस पत्र की बात करे तो इसमें बिजनेममैन राज कुंद्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए मुंबई अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाया है। कि मुंबई अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें फंसाया है। यही नहीं राज कुंद्रा ने CBI से इस मामले की जांच करने की भी मांग की है। इसी के साथ राज कुंद्रा ने ये भी दावा किया है कि पूरा मामला एक व्यवसायी के व्यक्तिगत प्रतिशोध पर बनाया गया था, जिसने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मिलीभगत की थी।

सुनने में ये भी आ रहा हैं कि राज कुंद्रा ने CBI को अपने पत्र में अधिकारियों का तक नाम लिखा है। देखो अब होता क्या हैं ? क्या राज कुंद्रा केस में अब नए खुलासे होंगे।

Exit mobile version