Wednesday, June 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस BiggBoss लवबर्ड्स का टूटा रिश्ता? इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया बड़ा इशारा!

BiggBoss  : हाल ही में खबरें थीं कि प्रियंका और अंकित इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अब स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है।

by Kirtika Tyagi
March 16, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

BiggBoss  : टीवी एक्टर्स प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सालों से साथ नजर आने वाली इस जोड़ी ने छोटे पर्दे पर अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता था। फैंस ने उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को भी काफी पसंद किया, हालांकि दोनों ने हमेशा खुद को ‘बेस्ट फ्रेंड’ ही बताया और अपने रिश्ते को रोमांटिक नाम नहीं दिया। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बीच दरार आ गई है।

इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

हाल ही में खबरें थीं कि प्रियंका और अंकित इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अब स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अब तक अपने पुराने पोस्ट और तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं।

RELATED NEWS

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते किसकी होगी विदाई-Ashnoor Kaur , Farhana Bhatt या Neelam Giri कौन जायेगा वापिस घर?

November 6, 2025
Rajat Dalal Bigg Boss Fight : क्या BIGG BOSS के लायक नहीं है RAJAT DALAL ?

Rajat Dalal Bigg Boss Fight : क्या BIGG BOSS के लायक नहीं है RAJAT DALAL ?

November 7, 2024

क्या सच में हो गया है रिश्ता खत्म?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स के बाद Reddit पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का मानना है कि यह सब उनकी नई ड्रामा सीरीज ‘तेरे हो जाएं हम’ के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं, कुछ फैंस को लग रहा है कि यह इशारा उनके रिश्ते के अंत का है।

प्रियंका और अंकित की जोड़ी रही है फैन फेवरेट

प्रियंका और अंकित ने टीवी शो ‘उड़ारियां’ में तेजो और फतेह के किरदार निभाए थे, जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। फैंस ने इस जोड़ी को प्यार से ‘प्रियंकित’ नाम दिया। इसके बाद ‘बिग बॉस 16’ में भी दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका इस शो की सेकंड रनर-अप रही थीं, और उनकी व अंकित की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

अंकित गुप्ता ‘बालिका वधू’, ‘साड्डा हक’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘लाल इश्क’ और ‘जुनूनियत’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल, वह ‘माटी से बंधी डोर’ में रणविजय राणा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, प्रियंका जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘हीरो हीरोइन’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी, जिसमें दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब ये ब्रेकअप की अफवाहें हैं या वाकई रिश्ते में दरार आ गई है, यह तो वक्त ही बताएगा!

Tags: biggboss
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते किसकी होगी विदाई-Ashnoor Kaur , Farhana Bhatt या Neelam Giri कौन जायेगा वापिस घर?

by Kanan Verma
November 6, 2025

Bigg Boss 19 elimination: जैसे-जैसे Bigg Boss 19 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आ रहा है, उत्साह बढ़ता जा रहा...

Rajat Dalal Bigg Boss Fight : क्या BIGG BOSS के लायक नहीं है RAJAT DALAL ?

Rajat Dalal Bigg Boss Fight : क्या BIGG BOSS के लायक नहीं है RAJAT DALAL ?

by Kirtika Tyagi
November 7, 2024

Rajat Dalal Bigg Boss Fight : रजत और अविनाश के बीच किसी सीन को लेकर मतभेद चल रहा था। छोटी-मोटी...

Next Post
Meerut News: गवाह की थाने में पिटाई, सास और ननद ने जमकर पीटा,किस बात पर भड़के ससुराल वाले

Meerut News: गवाह की थाने में पिटाई, सास और ननद ने जमकर पीटा,किस बात पर भड़के ससुराल वाले

CRPF Officer: देश सेवा के लिए CRPF में अफसर कैसे बनें? क्या है भर्ती की प्रक्रिया, कैसे करे तैयारी

CRPF Officer: देश सेवा के लिए CRPF में अफसर कैसे बनें? क्या है भर्ती की प्रक्रिया, कैसे करे तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist