Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Priyanka Chopra attends UNGA: महिला शिक्षा पर दिया जोर, कहा ....

Priyanka Chopra attends UNGA: महिला शिक्षा पर दिया जोर, कहा “लड़कियों तक शिक्षा नहीं…

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज किसी खास पहचान की जरूरत नहीं ,प्रियंका को हर कोई जानता हैं। प्रिंयका जितनी खूबसूरत और फिट हैं। वही उतनी ही अच्छी अभिनेत्री भी हैं। आज प्रियंका बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छा चुकी हैं। बिना किसी गॉड फादर के प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस दिनों प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में फिर से छाई हुई हैं।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमे वो न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित कर रही हैं.जहां उन्होंने बच्चों के अधिकारों से लेकर महिलाओं के बारे में बात की। इन तस्वीरो में विजेता मलाला यूसुफजई और अमेरिकी कवयित्री अमांडा गोर्मन के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरो के साथ प्रियंका ने एक नोट भी जारी किया हैं जिसमे लिखा है, ‘आज सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में दूसरी बार बोलने का मौका मिला। ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।’

यूसुफजई और अमांडा गोर्मन की भी जमकर तारीफ

इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका ने मलाला यूसुफजई और अमांडा गोर्मन की भी जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कहा कि इन दोनों महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि वो इंडिया में पली-बढ़ी है, जहां बहुत सारी लड़कियों तक शिक्षा नहीं पहुंच पाती जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है। उनका ये मानना है कि शिक्षा सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। अब की बात करे तो प्रियंका इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर चल रही है।लेकिन जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। सुनने में आ रहा हैं कि वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

ये भी देखिये :- सपना चौधरी को टक्कर देने आयी मुस्कान बेबी, कौन हैं आपकी पसंदीदा हरयाणवी डांसर?

Exit mobile version