Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sona Home प्रोडक्ट्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं ‘प्रियंका चोपड़ा’

Sona Home प्रोडक्ट्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं ‘प्रियंका चोपड़ा’

नई दिल्ली: अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड और हॉलीवुड में पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सितारा इस समय बुलंदियों को छूने में लगा। प्रियंका ने जहां पहले हॉलीवुड सिंगर और अभिनेता निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचा के विदेशी सरजमीं पर भारत की खुशबू बिखेरी थीं तो वहीं अब पिग्गी चॉप्स (Priyanka Chopra) ने अपना नया इंडियन होमवेयर लाइनअप भी लॉन्च किया है, जिसका नाम उन्होंने सोना होम (Sona Home) रखा है।

बता दें कि, पिछले साल अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) में एक्ट्रेस ने सोना (Sona) नाम का रेस्टोरेंट खोला था, जहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं, वहीं अब प्रियंका ने एक और काम शुरु किया है जिसके लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। अपने नए इंडियन होमवेयर लाइनअप लॉन्च को लेकर उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि कैसे ब्रांड उन्हें अपने दूसरे घर अमेरिका में एक बार फिर ‘भारत का टुकड़ा’ लाने में मदद करेगा।

सोशल मीडिया पर सोना होम (Sona Home) के कई प्रोडक्ट्स की कीमत ज्यादा होने की वजह से यूजर्स सवाल उठा रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोना होम ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एक टेबल क्लॉथ की कीमत 30,612 रुपए है। एक डिनर प्लेट की कीमत 4,733 रुपए है। चार डिनर नैपकिन के एक सेट की कीमत 13,284 रुपए है। एक सर्विंग बाउल की कीमत 7,732 रुपए है। एक चाय के कप और तश्तरी की कीमत 5,365 रुपए है और एक मग की कीमत 3,471 रुपए है। प्रियंका के सोना होम प्रोडक्ट्स की कीमत लोगों को पसंद नहीं आ रही है जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।

बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो आखिरी बार फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में प्रियंका नज़र आई थीं। अब वह जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नज़र आएंगी।

Exit mobile version