Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Priyanka Chopra के मिस वर्ल्ड बनने पर उठे सवाल फेवर देने का लगा आरोप

Priyanka Chopra के मिस वर्ल्ड बनने पर उठे सवाल फेवर देने का लगा आरोप

नई दिल्ली: फिल्मों में कदम रखने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बड़ी तेजी के साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ी है। आज प्रियंका भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में एक जाना माना नाम बन चुकी हैं।

एक्ट्रेस (Priyanka Chopra) तीन सालों बाद विदेशी सरजमीं से वापस भारत लोटी हैं लेकिन घर वापसी के बाद से ही वह चर्चा में आ गई हैं। उन पर मिस वर्ल्ड बनने को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब अपने नाम किया था लेकिन अब उनका यही खिताब सवालो के घेरे में आ गया है। प्रियंका पर मिस बार्बाडोस (Miss Barbados) लैलानी (Lailani) ने उनके मिस वर्ल्ड 2000 के वक्त जीतने पर फेवर देने की बात कही है।

जीत को लेकर लैनानी ने कहा, मिस वर्ल्ड 2000 कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए प्रियंका चोपड़ा को कई तरह के फेवर दिए गए थे, जिससे की वह जीत सके।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर भी लैनानी ने एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि उनका ये विवादित बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में मिस यूएसए (Miss USA) 2022 के Award को लेकर विवाद हुआ है।

2022 के खिताब के बारे में बताते हुए लैनानी ने साल 2000 के मिस वर्ल्ड के बारे में भी जिक्र करते हुए कहा, “मिस वर्ल्ड में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ था। मैं मिस बार्बाडोस थी। मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि उस वक्त एक साल पहले यानि 1999 में भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। उस समय स्पोंसर भारतीय कंपनी जी टीवी (Zee TV) था। 2000 कि मिस वर्ल्ड प्रियंका का गाउन अच्छा बनाया गया था। उन्हें खाना अपने घर में मिलता था। उनकी फोटो न्यूज पेपर में बड़ी छपती थी, उनके मुकाबले दूसरी लड़कियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो खिंची जाती थी।

Exit mobile version