नई दिल्ली: विदेशी सरजमीं पर रहते हुए भी अपने देश के पारंपरिक त्योहारों को न भूलने वाली Bollywood एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पोस्ट सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। इस बार दिवाली का त्यौहार प्रियंका के लिए काफी खास रहा, वो इसलिए क्योंकि इस साल की दिवाली उनकी बेटी मालती मैरी (Malti Mary) की पहली दिवाली थी। ऐसे में अभिनेत्री ने विदेश में होते हुए भी इस त्यौहार को अपने पूरे परिवार के साथ धूम-धाम से सेलिब्रेट किया।
यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CkK0MLEOXbP/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रियंका चोपड़ा ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर भी की, जिसमें वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती संग ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं। इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया। वायरल तस्वीरों में प्रियंका जहां लहंगा पहने दिखाई दी तो वहीं, निक जोनस भी देसी कुर्ता-पायजामा में काफी डैशिंग दिखे। दिवाली की पूजा के दौरान बेटी मालती पिता की गोद में नज़र आईं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी देखी जा रही हैं।
पता हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे।