Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस भव्य होटल में देंगे रिसेप्शन, पढ़ें यहां

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस भव्य होटल में देंगे रिसेप्शन, पढ़ें यहां

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं मीडिया में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैंस शादी को लेकर काफी कमेंट्स और पोस्ट डाल रहे हैं। जो ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं अब तो शादी के बाद दिए जाने वाले रिसेप्शन की बाते होने लगी है।

जानकारी के अनुसार दोनों एक भव्य रिसेप्शन भी देंगेl इसमें कई लोगों को बुलाया जाएगाl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का रिसेप्शन ‘द ताज महल पैलेस होटल (The Taj Mahal Palace Hotel)’ में मुंबई में होगा। जिसमें दोनों के परिवार और नजदीकी रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें करण जोहर, ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार भी भाग लेते नजर आएंगेl हालांकि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस पर चुप्पी साध रखी हैl

खबरों की मानें तो उनकी शादी का रिसेप्शन मुंबई के ‘द ताज महल पैलेस होटल’ में होगा जो कि 17 अप्रैल को होने की संभावना हैl इसके बाद दोनों एक बार फिर अपने काम में व्यस्त हो जाएंगेl यह भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने द ताज महल पैलेस का दौरा किया ताकि वह वेडिंग रिसेप्शन के लिए इसे बुक कर सकेl

वहीं एक रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि शादी से पहले रणबीर कपूर अपने खास दोस्तों के लिए एक बैचलर पार्टी का भी आयोजन कर रहे हैंl यह पार्टी 16 अप्रैल को हो सकती हैl इसमें 50 लोगों को आमंत्रित किया गया हैl

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब दोनों शादी भी करने वाले हैं। इसके साथ ही जल्द ‘ब्रह्मास्त्र’ नामक फिल्म में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

Exit mobile version