Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रणवीर सिंह हुए न्यूड, Photo देख फैंस को लगा 440 वॉल्ट का झटका 

Ranveer Singh Poses Naked: रणवीर सिंह हुए न्यूड, Photo देख फैंस को लगा 440 Volt का झटका 

Ranveer Singh Poses Naked: रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। एयरपोर्ट लुक हो या कोई इवेंट हो, उनके कपड़ों की हर बार चर्चा रही है। कई बार उनका मजाक भी बनता है लेकिन वह इन सबसे बेफिक्र अपने फैशन से कोई समझौता नहीं करते। लुक्स और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर की अब न्यूड तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है।

हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही तहलका मच गया है। दरअसल, एक्टर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही है। अभिनेता ने एक मशहूर मैगजीन के लिए यह हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्टर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

https://twitter.com/papermagazine/status/1550153114665230336

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इन तस्वीरों को देख रणवीर सिंह (Ranveer Singh Photoshoot) के फैंस ने तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि अरे..इनकी वाइफ ने इन्हें ये सब करवाने के लिए परमिशन दे दी। तो किसी ने कहा कि रणवीर सिंह सुपर हॉट लग रहे हैं। वहीं कुछ इस अवतार को देख एक्टर को भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ ने लिखा कि बॉलीवुड में गंदगी बढ़ती जा रही है।

https://twitter.com/BeingRajatt/status/1550167957258776576

दरअसल, फैंस ने आज से पहले रणवीर का ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा। यही वजह है कि उनके फैंस इन तस्वीरों को देख इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। वहीं, अब अभिनेता एक्ट्रेस आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Exit mobile version