Birthday Special:फुकरे और गैंग ऑफ़ वासेपुर फेम और जानी मानी अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेबाक बयानों के कारण भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 18 दिसंबर 1986 को अमृतसर के पंजाब में जन्मी ऋचा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार रोल किए हैं। फुकरे और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी ऋचा चड्ढा ने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया है। आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
पत्रकार बनने का सपना
पंजाब में जन्मी ऋचा चड्ढा की परवरिश दिल्ली में हुई। उस समय खालिस्तान मूवमेंट चल रहा था और इस मूवमेंट को देखते हुए उनके माता-पिता दिल्ली आ गए। अभिनेत्री की पूरी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई। ऋचा के माता-पिता चाहते थे कि वह टीवी जर्नलिस्ट बनें, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सोशल मीडिया में पीजी डिप्लोमा करने के बाद ऋचा मुंबई आ गईं। मीडिया में किस्मत आजमाने की जगह वह मॉडलिंग करने लगीं। इसके साथ ही वह थिएटर से भी जुड़ गईं, जहां से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।
इसके बाद उन्होंने कई एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। साथ ही, अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी। इनमें ‘मैं और चार्ल्स’,‘चॉक एन डस्टर’,‘सरबजीत’,‘जिया और जिया’,‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘3 स्टोरेयस’, ‘दास देव’ ‘लव सोनिया’, ‘इश्करिया’,‘पंगा’, ‘शकीला’ और ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ आदि फिल्में शामिल हैं।
पारिवारिक जीवन
अपनी कैरियर में एक के एक बाद सफल मूवी देती रही। लेकिन ऋचा और एक्टर अली फजल के साथ रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। वहीं उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा और साल 2019 में ऋचा के जन्मदिन पर ही अली ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।और फिर दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए ।हाल ही में ऋचा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है और अपने पति और बेटी कि साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।उनके फैन्स की यही आशा कि वे जीवन में बहुत कुछ हासिल करे।






















