Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Swara Bhaskar के साथ दिखा Salman Khan का पलंग तोड़ डांस

Swara Bhaskar के साथ दिखा Salman Khan का पलंग तोड़ डांस

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/B1-e8ddhiAk/?utm_source=ig_web_copy_link

इस बार किसी विवादित बयान या फोटोशूट के चलते नहीं बल्कि स्वरा अपने डांस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनका जोरदार डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

बता दें कि सलमान और स्वरा का ये डांस करते हुए वीडियो क्लिप पुराना है। 4 सितंबर साल 2019 में गणेश विसर्जन के दौरान का उनका ये विडियो क्लिप दोबारा से ट्रेंड करने लगा है। बहन अर्पिता (Arpita) के घर से गणपति बप्पा की विदाई के वक्त का उनका ये वीडियो काफी देखा जा रहा है।

इस दौरान सलमान खान को ढ़ोल नगाड़ों पर मुंह में टोपी दबाए जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। स्वरा भास्कर भी सलमान को कंपनी देते हुए देखी जा सकती है। दबंग खान (Salman Khan) के साथ स्वरा पूरी मस्ती के साथ डांस कर रही है।

इस मौके पर उनके साथ एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) को भी नाचते हुए देखा जा सकता है।

Exit mobile version