Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘सनम तेरी कसम’ के बाद फिर मचेगा धमाल, इस हसीना संग रोमांस करेंगे ‘इंदर’

Sonam Bajwa : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सोनम बाजवा लगातार बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना रही हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 12, 2025
in Latest News, मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sonam Bajwa : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सोनम बाजवा लगातार बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना रही हैं। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म ‘दीवानियत’ की घोषणा की। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे। फिल्म 2025 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

सामने आए पोस्टर से साफ झलकता है कि यह फिल्म दो प्रेमियों की कहानी होगी, जिसमें रोमांस और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, जो ‘मरजावां’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘कागज’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को अमूल मोहन और विकिर मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।

RELATED POSTS

Harshvardhan Rane

फ्लाइट में हर्षवर्धन राणे को देख फूट-फूटकर रो पड़ी फैन, एक्टर ने दिया आशिर्वाद, लोग बोले- “असली हीरो है!”

June 8, 2025

बॉलीवुड में Sonam Bajwa की एंट्री

बता दें, कि कि सोनम बाजवा इस साल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 4’ भी साइन की है, जो इसी साल रिलीज होगी। इसके साथ ही उनकी तीसरी हिंदी फिल्म ‘दीवानियत’ होगी। सोनम बाजवा के सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स हैं और उनकी बॉलीवुड एंट्री से उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

Harshvardhan Rane को फिर मिली पहचान

दूसरी ओर, हर्षवर्धन राणे ने 2016 में ‘सनम तेरी कसम’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन थीं। हालांकि, फिल्म को शुरुआती दौर में उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन 2025 में इसके दोबारा रिलीज होने के बाद यह ब्लॉकबस्टर बन गई और 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद से हर्षवर्धन राणे लगातार नए प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। ‘दीवानियत’ के अलावा वह ‘सनम तेरी कसम 2’ में भी नजर आएंगे।

Harshvardhan Rane की अन्य फिल्मों की लिस्ट

उन्होंने ‘तैश’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘तारा बनाम बिलाल’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उनकी सबसे चर्चित भूमिका ‘सनम तेरी कसम’ में ही मानी जाती है। अब जब यह फिल्म दोबारा चर्चा में आई है, तो उनके करियर को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। ‘दीवानियत’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इस रोमांटिक-ड्रामा के लिए काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags: Harshvardhan RaneSonam Bajwa
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Harshvardhan Rane

फ्लाइट में हर्षवर्धन राणे को देख फूट-फूटकर रो पड़ी फैन, एक्टर ने दिया आशिर्वाद, लोग बोले- “असली हीरो है!”

by Gulshan
June 8, 2025

Harshvardhan Rane : सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो...

Next Post
Chhava Collection: विक्की कौशल की “छावा” शामिल हो गई सब से ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में, जाने अब तक की कमाई

Chhava Collection: विक्की कौशल की "छावा" शामिल हो गई सब से ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में, जाने अब तक की कमाई

Holi 2025: होली के दिन दिल्ली मेट्रो का विशेष शेड्यूल जारी जानिए होली 2025 पर बदला हुआ समय क्या है

Holi 2025: होली के दिन दिल्ली मेट्रो का विशेष शेड्यूल जारी जानिए होली 2025 पर बदला हुआ समय क्या है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version