शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड, वीडियो शेयर कर जताई खुशी, करण जौहर ने भी रचा कौन सा इतिहास

शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, वीडियो में जताई खुशी। करण जौहर की फिल्म को भी अवॉर्ड मिला, लगातार तीसरे साल उनकी फिल्मों को मिला ये सम्मान।

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Shah Rukh Khan Wins First National Award:बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को आखिरकार अपने करियर का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल गया है। 35 साल तक इंडस्ट्री में बेहतरीन काम करने के बाद यह सम्मान उन्हें फिल्म जवान के लिए मिला है। इस खास मौके पर शाहरुख ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया। वीडियो में उन्होंने भारत सरकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और अवॉर्ड चयन करने वाली जूरी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने जवान के डायरेक्टर एटली को भी खास तौर पर धन्यवाद कहा। साथ ही अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के बिना इस मुकाम तक पहुंचना नामुमकिन बताया।

चोट पर भी गई लोगों की नजर

हालांकि इस वीडियो में एक और बात पर सभी की नजर गई। शाहरुख के हाथ में बंधी पट्टी। खबरें थीं कि वह फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे, लेकिन उनकी टीम ने तब इन बातों को नकार दिया था। अब इस वीडियो के जरिए फैंस को उनकी चोट की पुष्टि मिल गई, जिससे फैंस थोड़े परेशान भी नजर आए।

RELATED NEWS

Shah Rukh Khan reveals show absence

Two Much show: काजोल-ट्विंकल के शो ‘टू मच’ में क्यों नहीं आए शाहरुख खान, क्या बताई वजह

दिसम्बर 6, 2025
स्कूल के एनुअल फंक्शन में पापा Shah Rukh Khan का आइकॉनिक पोज करते नज़र आए अबराम खान

स्कूल के एनुअल फंक्शन में पापा Shah Rukh Khan का आइकॉनिक पोज करते नज़र आए अबराम खान

दिसम्बर 16, 2023

करण जौहर को मिली दोहरी खुशी

इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर के लिए भी ये अवॉर्ड फंक्शन बेहद खास रहा। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का खिताब मिला और फिल्म के गाने “ढिंढोरा बाजे रे” को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और इसके लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने वैभवी मर्चेंट को भी कोरियोग्राफी के लिए बधाई दी।

तीसरी बार करण को मिला नेशनल अवॉर्ड

ये लगातार तीसरा साल है जब करण जौहर की किसी फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। इससे पहले शेरशाह और ब्रह्मास्त्र को भी ये सम्मान मिल चुका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे कलाकारों ने खास बना दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों से खूब प्यार बटोरा।

Tags: National Film Awards 2025Shah Rukh Khan News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Shah Rukh Khan reveals show absence

Two Much show: काजोल-ट्विंकल के शो ‘टू मच’ में क्यों नहीं आए शाहरुख खान, क्या बताई वजह

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 6, 2025

Shah Rukh Khan news : टॉक शो ‘टू मच’, जिसे काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट करती हैं, पिछले कुछ महीनों...

स्कूल के एनुअल फंक्शन में पापा Shah Rukh Khan का आइकॉनिक पोज करते नज़र आए अबराम खान

स्कूल के एनुअल फंक्शन में पापा Shah Rukh Khan का आइकॉनिक पोज करते नज़र आए अबराम खान

by Neel Mani
दिसम्बर 16, 2023

नई दिल्ली: जल्द ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी से धमाल मचाने वाले...

Next Post
71st National Film Awards : किसको मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का इनाम , किसको मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए किसने क्या जीता

71st National Film Awards : किसको मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का इनाम , किसको मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, जानिए किसने क्या जीता

Shoes wearing tips: क्या है पैरों में दर्द, खुजली और बदबू की वजह जानिए इससे बचने के आसान उपाय

Shoes wearing tips: क्या है पैरों में दर्द, खुजली और बदबू की वजह जानिए इससे बचने के आसान उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist