Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Sunny Deol: कौन से बॉलीवुड एक्टर को सरकार से पेंशन के साथ क्यों मिलती हैं VIP सहूलियतें

बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सांसद सनी देओल को फिल्मों से ही नहीं, बल्कि भारत सरकार से पेंशन और कई VIP सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें रेलवे पास, पोस्टल सर्विस, दिल्ली में रुकने की सुविधा जैसे लाभ शामिल हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 7, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sunny Deol VIP life : सनी देओल को बॉलीवुड में एक दमदार और मेहनती एक्टर के तौर पर जाना जाता है। साल 2023 में ‘गदर 2’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद उन्होंने 2024 में ‘जाट’ जैसी साउथ स्टाइल फिल्म से भी दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक पूर्व सांसद भी रह चुके हैं?

सनी देओल ने निभाई लोकसभा सांसद की जिम्मेदारी

साल 2019 में सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत हासिल की थी। वह 2019 से 2024 तक संसद सदस्य रहे। जून 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ और उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। अब वे पूर्व सांसद की कैटेगरी में आते हैं।

RELATED NEWS

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

March 13, 2026
PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

March 13, 2026

सरकार से मिलती है पेंशन

भारत सरकार पूर्व सांसदों को हर महीने पेंशन देती है। पहले यह राशि ₹25,000 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹31,000 प्रति माह कर दिया गया है। सनी देओल को भी अब हर महीने ₹31,000 बतौर पेंशन मिलते हैं।

VIP सुविधाएं जो मिलती हैं फ्री में

पूर्व सांसद होने की वजह से सनी देओल को कई खास सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं।

रेलवे पास: उन्हें और उनके एक साथी (जैसे पत्नी या कोई और) को जिंदगी भर फर्स्ट क्लास AC या एग्जीक्यूटिव क्लास में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।

पोस्टल और टेलीकॉम सुविधा: सरकारी कामकाज के लिए उन्हें फ्री पोस्टल सुविधा, सरकारी लेटरहेड और कुछ हद तक फ्री कोरियर सेवा भी दी जाती है।

दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था: जब सनी देओल दिल्ली में किसी निजी या सरकारी काम से आते हैं, तो उन्हें कम किराए पर सरकारी गेस्ट हाउस में रुकने की सुविधा मिलती है।

टेलीफोन सुविधा में बदलाव

पहले पूर्व सांसदों को फ्री टेलीफोन और सब्सिडी वाला फोन बिल मिलता था, लेकिन अब इन सुविधाओं में कुछ कटौती की गई है।
सनी देओल की आने वाली फिल्में

अब बात करते हैं सनी देओल की अगली फिल्मों की। वह जल्द ही बॉर्डर 2, लाहौर 1947 और रामायण पार्ट 1 व पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। उनके फैन्स इन फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सनी देओल सिर्फ पर्दे पर हीरो नहीं, असल ज़िंदगी में भी एक जिम्मेदार नागरिक और सांसद रह चुके हैं। उनके पास फिल्मों के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं की भी लंबी लिस्ट है, जो उन्हें VIP बनाती है।

Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Bulandshahr News:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब...

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

PM Kisan 22nd Installment:देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री...

white house security incident investigation

Security Breaches: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध, बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Security Incident Near White House: वाशिंगटन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा से...

india strategic petroleum reserve stock

Oil Reserve: क्या पहाड़ों के अंदर छिपाकर रखा गया है कच्चा तेल, जानिए आपात स्थिति की खास योजना

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

India Strategic Oil Reserve:बहुत कम लोगों को पता है कि भारत ने आपात स्थिति से निपटने के लिए खास इंतजाम...

Ship Attack: भारत आ रहे जहाज पर हॉर्मुज में हमला,ईरान ने ली जिम्मेदारी, भारत ने जताई चिंता

Ship Attack: भारत आ रहे जहाज पर हॉर्मुज में हमला,ईरान ने ली जिम्मेदारी, भारत ने जताई चिंता

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Ship Attack in Strait of Hormuz: मिली जानकारी के अनुसार, यह व्यापारिक जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से...

Next Post
PM Kisan Yojna

PM Kisan Yojana : क्या बढ़ेगी अगली किस्त? सरकार ने जारी किया नया अपडेट, लाभार्थियों के लिए अहम खबर!

Rakshabandhan

Rakshabandhan 2025: मोदी की पाकिस्तानी बहन की राखी, जो बांधती है प्यार, विश्वास और इंसानियत का धागा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist