बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

सनी देओल लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और एक के बाद एक प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। अब उनकी आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

by Gulshan
सितम्बर 30, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Sunny Deol
Share on FacebookShare on Twitter

Sunny Deol : सनी देओल इन दिनों अपने फिल्मों के शेड्यूल को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहुचर्चित वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अब वे अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ की तैयारियों में जुटने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल 10 अक्टूबर से इस फिल्म की अगली शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत करेंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।

इस शेड्यूल की अवधि लगभग 12 दिन तय की गई है, जिसमें मुख्य रूप से नए जोड़े गए दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब की असली लोकेशन्स पर होने की संभावना है और इसके लिए पूरी टीम अभी से तैयारियों में लग चुकी है। बताया जा रहा है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिल्म के इन नए सीन्स को और अधिक प्रभावशाली और वास्तविक बनाने के लिए पंजाब की ज़मीन से जुड़ी जगहों पर शूट करेंगे।

RELATED NEWS

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

अगस्त 18, 2026
Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

दिसम्बर 17, 2025

‘लाहौर 1947’ का आइडिया कैसे आया?

एक इंटरव्यू में सनी देओल ने फिल्म की शुरुआत को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया, “लाहौर 1947 एक ऐसा विषय है, जिस पर मैं और राजकुमार संतोषी काफी लंबे समय से बातचीत कर रहे थे। हम दोनों इसे एक दिन पर्दे पर लाने की ख्वाहिश रखते थे। ‘गदर’ के बाद हमें लगा कि अब वक्त आ गया है। फिर आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई और कहा कि वे इसे प्रोड्यूस करना चाहते हैं। इसके बाद सबने इस आइडिया को हरी झंडी दे दी।” सनी ने यह भी कहा कि फिल्म की कहानी भावनात्मक रूप से काफी गहरी है और इसमें किरदारों के बीच का संघर्ष और जुड़ाव काफी तीव्र होगा। “यह एक नाटक (प्ले) पर आधारित है जिसे बड़े पर्दे के लिए रूपांतरित किया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि इसे जल्द से जल्द पूरा कर दर्शकों के सामने लाया जाए।”

यह भी पढ़ें : गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण…

फिल्म की कहानी और कलाकार

‘लाहौर 1947’ की कहानी असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी’ पर आधारित है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि में रची गई है और इसकी कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लखनऊ से लाहौर जाकर बसता है। उन्हें एक हिंदू परिवार द्वारा छोड़ी गई हवेली दी जाती है। लेकिन हालात उस वक्त मोड़ लेते हैं, जब पता चलता है कि वह हिंदू परिवार अभी भी उस मकान में रह रहा है और वहां से जाने से इनकार कर देता है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ-साथ शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह स्टारकास्ट और फिल्म का भावनात्मक कथानक मिलकर इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना रहे हैं।

Tags: Sunny Deol
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Sunny Deol Pan Masala Ad: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों पान मसाला विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। हाल...

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 17, 2025

Border 2: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के...

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 16, 2025

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को याद करने के लिए उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना को फिर से सिनेमाघरों...

बड़ी चटपटी कहानी है एक्टर धमेंद्र की, जानें कैसे सिनेमा के ’ही-मैन’ से रातोंरात बने बॉलीवुड के ’एक्शन किंग’

बड़ी चटपटी कहानी है एक्टर धमेंद्र की, जानें कैसे सिनेमा के ’ही-मैन’ से रातोंरात बने बॉलीवुड के ’एक्शन किंग’

by Vinod
नवम्बर 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नही...

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 13, 2025

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका परिवार मुंबई स्थित घर लौटा। तभी घर के...

Next Post
UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

UP News: बहराइच में फिर लौटा खूंखार शिकारी का टेरर, पत्नी-पत्नी को जिंदा चबा गया भेड़िया

Vijay Kumar Malhotra Passes Away:  मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

Vijay Kumar Malhotra Passes Away: मनमोहन सिंह को हराया, 2004 आम चुनाव में दिल्ली से जितने वाले बीजेपी के अकेले उम्मीदवार को अंतिम विदाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In