Site icon News1India

Entertainment News: TMKOC का नया ट्रैक, फैंस बोले अब मज़ा नहीं आ रहा

Entertainment News: सोनी टीवी के सबसे पुराने और पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों अपने नए ट्रैक को लेकर सुर्खियों में है। फिलहाल कहानी में टप्पू और सोनू को अलग करने वाला ट्विस्ट दिखाया जा रहा है, जिसे दर्शक बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे। फैंस चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़े, लेकिन मेकर्स ने जो मोड़ दिया है, उससे ऑडियंस नाराज नजर आ रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

भिड़े को नहीं पसंद टप्पू-सोनू की नजदीकियां

अब तक के एपिसोड्स में दिखाया गया है कि आत्माराम भिड़े, जो सोनू के पिता हैं, अपनी बेटी और टप्पू की बढ़ती दोस्ती से खुश नहीं हैं। वह सोनू को टप्पू से दूर रखने के लिए कई तरह की योजनाएं बना रहे हैं। कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आया जब भिड़े ने सोनू के लिए एक नया रिश्ता ढूंढ लिया। यह खबर सोनू के लिए किसी झटके से कम नहीं थी।

टप्पू के दादाजी भी कर रहे हैं शादी की तैयारी

दूसरी ओर, चंपकलाल गड़ा, यानी टप्पू के दादा भी अपने पोते की शादी कराने का फैसला कर चुके हैं। यानी दोनों ही परिवार अब टप्पू और सोनू को अलग करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फैंस को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही क्योंकि वे हमेशा से टप्पू और सोनू की जोड़ी को पसंद करते आए हैं।

सास-बहू ड्रामा में बदलता नजर आ रहा शो

दर्शकों का मानना है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जो हमेशा हल्के-फुल्के कॉमेडी और सामाजिक मुद्दों को मजेदार अंदाज में दिखाने के लिए जाना जाता था, अब सास-बहू ड्रामा की तरफ बढ़ रहा है। लोगों को लग रहा है कि यह शो अपनी असली पहचान खोता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-Indore News: स्पोर्ट्स क्लब में कार्डियक अरेस्ट से डॉक्टर की मौत, शोक में डूबा इंदौर

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा

शो के इस नए ट्रैक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मेकर्स से यह ट्रैक बदलने की मांग की है। कुछ दर्शकों का कहना है कि यह शो अब पहले की तरह मजेदार नहीं रहा और इसे जल्द ही पुराने अंदाज में वापस लाया जाए।

Exit mobile version