गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Indore News: स्पोर्ट्स क्लब में कार्डियक अरेस्ट से डॉक्टर की मौत, शोक में डूबा इंदौर

इंदौर के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का बैडमिंटन खेलते समय कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे पूरी तरह स्वस्थ थे। परिवार ने उनके नेत्रदान का निर्णय लिया, जिससे उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।

by Ahmed Naseem
मार्च 6, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Indore News: इंदौर के जाने-माने आई स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का सोमवार सुबह अचानक निधन हो गया। बैडमिंटन खेलते समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वे कुर्सी पर बैठ गए और बेहोश हो गए। पास में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 64 साल के डॉ. अनुराग श्रीवास्तव बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे और रोज की तरह सुबह सयाजी क्लब में खेलने गए थे। उन्होंने दो राउंड खेले, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब 8 बजे वे कुर्सी पर बैठते ही बेसुध हो गए। साथी डॉक्टरों ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नहीं थी कोई हार्ट की समस्या

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें हार्ट से जुड़ी कोई परेशानी नहीं थी। हालांकि, दो-तीन महीने पहले उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी, लेकिन वे पूरी तरह ठीक थे और रोज़मर्रा की जिंदगी में सक्रिय थे। उनकी अचानक हुई इस मृत्यु से मेडिकल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED NEWS

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

सितम्बर 16, 2026
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

सितम्बर 7, 2026

परिवार में गम का माहौल

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की पत्नी एक डायटिशियन हैं। उनके बड़े बेटे का स्टार्टअप स्वीडन में है, जहां उनकी मां भी उनके साथ रहती हैं। छोटा बेटा डॉ. प्रांजल भारतीय सेना में कैप्टन हैं और फिलहाल भोपाल में तैनात हैं। परिवार के सभी सदस्यों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:-General knowledge: क्या मोबाइल फोन रेडिएशन से हो सकती है मौत? WHO की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मृत्यु के बाद नेत्रदान का फैसला

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के परिवार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए उनके नेत्रदान का फैसला किया है। एमवाय हॉस्पिटल में उनकी आंखों को दान किया जा रहा है, जिससे किसी जरूरतमंद को रोशनी मिल सके। यह निर्णय उनके समाजसेवी स्वभाव को दर्शाता है और उनकी यादों को हमेशा जिंदा रखेगा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का अचानक निधन पूरे शहर के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक अच्छे डॉक्टर होने के साथ-साथ एक उम्दा इंसान भी थे। उनकी खेल के प्रति रुचि और समाजसेवा की भावना उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगी।

Tags: cardiac arrest casedoctor passes awayindore news
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

इंदौर की द्वारिका की कहानी संघर्ष के बाद मिली नई शुरुआत की मिसाल है। एक समय उनके सामने हालात ऐसे...

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Indore News:  मां-बेटे का अटूट रिश्ता, कुछ ही मिनटों में दोनों ने दुनिया को कहा अलविदा, एक साथ उठी दो अर्थी

Indore News: मां-बेटे का अटूट रिश्ता, कुछ ही मिनटों में दोनों ने दुनिया को कहा अलविदा, एक साथ उठी दो अर्थी

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Mother Son Emotional Story: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी...

Indore Road Accident 2025

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2025

Indore Accident update: एयरपोर्ट रोड पर सोमवार (15 सितंबर) देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने पूरे...

‘किन्नर जिहाद’ के लिए शहर में घुसे 100 किन्नर, 60 से ज्यादा हिन्दू किन्नरों को किया एचआईवी संक्रमित

‘किन्नर जिहाद’ के लिए शहर में घुसे 100 किन्नर, 60 से ज्यादा हिन्दू किन्नरों को किया एचआईवी संक्रमित

by Vinod
जुलाई 27, 2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के नंदलालपुरा क्षेत्र के हिंदू...

Next Post
Entertainment News: TMKOC का नया ट्रैक, फैंस बोले अब मज़ा नहीं आ रहा

Entertainment News: TMKOC का नया ट्रैक, फैंस बोले अब मज़ा नहीं आ रहा

wheat flour side effects: ब्लड शुगर, मोटापा और अपच, कहीं आपका आटा ही तो नहीं जिम्मेदार?

wheat flour side effects: ब्लड शुगर, मोटापा और अपच, कहीं आपका आटा ही तो नहीं जिम्मेदार?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In