बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

The Dirty Picture से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, कैसे एकता कपूर ने लिया बड़ा फ़ैसला,अब किया खुलासा

एकता कपूर ने द डर्टी पिक्चर जैसी बोल्ड फिल्म पर बड़ा रिस्क लिया, लेकिन यही फैसला उनकी सबसे बड़ी सफलता बन गया। विद्या बालन के दमदार अभिनय और मजबूत कहानी ने फिल्म को यादगार बना दिया।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 20, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Entertainment News : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली एकता कपूर ने हाल ही में एक पुराना और दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जो उनकी सुपरहिट फिल्म द डर्टी पिक्चर से जुड़ा हुआ है। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज़ हुई थी और इसमें विद्या बालन ने शानदार काम किया था। लेकिन इस फिल्म के बनने से पहले एकता कपूर के सामने कई बड़ी चुनौतियां थीं।

बजट की टेंशन, लेकिन नहीं मानी हार

एकता ने बताया कि जब उन्होंने द डर्टी पिक्चर बनाने का सोचा, तो उस वक्त इसका खर्च उनके बजट से करीब 10-12 करोड़ रुपये ज़्यादा बैठ रहा था। किसी भी प्रोड्यूसर के लिए ये बड़ी बात होती है, खासकर जब फिल्म का कॉन्सेप्ट थोड़ा हटकर हो। लेकिन एकता ने हार नहीं मानी। उन्होंने खर्चों को समझदारी से संभालते हुए फिल्म पर काम शुरू किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता था कि कहानी में दम है, लेकिन फिर भी उन्हें बजट का पूरा ख्याल रखना था ताकि किसी इन्वेस्टर को नुकसान न हो।

RELATED NEWS

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

जुलाई 6, 2026
जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

जून 21, 2026

असली कहानी नहीं खरीद पाए, बनाया नया किरदार

फिल्म एक बोल्ड महिला कलाकार की ज़िंदगी पर आधारित थी, जो इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी। पहले प्लान था कि फिल्म एक असली एक्ट्रेस की बायोपिक हो, लेकिन उनके परिवार से इजाजत नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने एक नया किरदार तैयार किया जो उस दौर की महिला कलाकारों से प्रेरित था। एकता ने बताया कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई देने वाली फिल्मों में से एक बनी। उन्होंने इसे अपनी “बेस्ट रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट” वाली फिल्म बताया।

विद्या बालन और उनके पैरेंट्स का रिएक्शन

इस फिल्म में विद्या बालन का किरदार बहुत ही बोल्ड था। कई सीन ऐसे थे जिन पर किसी भी एक्ट्रेस को हिचकिचाहट हो सकती थी। खुद विद्या बालन को इस बात की चिंता थी कि उनके मम्मी-पापा फिल्म देखकर क्या कहेंगे। लेकिन जब उनके पेरेंट्स ने फिल्म देखी, तो उन्होंने विद्या के काम की खूब तारीफ की। विद्या के पिता ने तालियां बजाईं और कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। वहीं मां भावुक हो गईं लेकिन उन्होंने कहा कि विद्या कहीं भी वल्गर नहीं लगीं।

एकता का रिस्क बना सफलता की मिसाल

एकता कपूर ने जो जोखिम लिया, वो रंग लाया। फिल्म न सिर्फ हिट हुई, बल्कि इसने समाज में महिलाओं के रोल पर भी चर्चा छेड़ी। विद्या बालन को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म ने दिखा दिया कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो दर्शक उसे जरूर सराहते हैं।

Tags: Bollywood NewsFilm Industry Insights
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Aamir Khan ने 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड Gauri...

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा...

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। किरण राव और...

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

Anita Ayub Story: 90 के दशक में बॉलीवुड में कई नए चेहरे आए, जिनमें अनीता अयूब का नाम भी काफी...

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

by Sadaf Farooqui
जून 9, 2026

Eetha movie Release Date: ‘स्त्री 2’ की शानदार सफलता के बाद फैंस श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का इंतजार कर...

Next Post
Sunny deol jaat, jaat movie, jaat movie to be banned, Tamil Nadu, Vaiko-led MDMK, Eelam Tamil freedom movement,

तमिलनाडु में 'जाट' पर मचा बवाल, बैन की उठी मांग जानिए क्यों मचा है विवाद!

International news : पुराने  गमले की क़ीमत जानकर उड़ जाएंगे होश ! जानिए क्या थीं इसकी खासियत

International news : पुराने गमले की क़ीमत जानकर उड़ जाएंगे होश ! जानिए क्या थीं इसकी खासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist