नई दिल्ली: साल 2003 में आई Bollywood फिल्म अंदाज (Andaaz) से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बड़ी तेजी के साथ सफलता पाई है। भारत में अपार प्रसिद्धि पाने के बाद प्रियंका ने विदेशी सरजमीं पर भी अपना परचम लहराया है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CkxOHgoDNmc/?utm_source=ig_web_copy_link
आज प्रियंका चोपड़ा की गिनती वर्ल्ड की उन एक्ट्रेसस में होती है, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपार सफलता पाई है। खैर इस एक्ट्रेस के सफल करियर के बारे में आपको फिर कभी बताएंगे। आज आपको बताते हैं वतन वापसी के बाद प्रियंका चोपड़ा आखिर क्यों सुर्खियों में आ गई हैं।

अमेरिका से 3 साल बाद प्रियंका वापस वतन लौटी हैं। वापसी के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं। भारत आने के बाद एक्ट्रेस बच्चों की शिक्षा में सुधार का स्तर, स्वास्थ्य, पोषण और इस तरह के तमाम स्तर को देखने के लिए UP के दौरे पर निकली थीं।

इस दौरे के दौरान प्रियंका चोपड़ा उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज कराने वाले 24/7 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम भी पहुंची।

चीजों का मुआयना लेते हुए इस दौरान एक्ट्रेस ने महिला IPS से सवाल करते हुए पूछा, “ मुझे उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के बारे में बताइए, मैं खुद भी यहां पली-बढ़ी हूं। यहां एक डर का माहौल होता है खासकर शाम 7 बजे के बाद।”

प्रियंका की इन बातों का जवाब पुलिस अधिकारी ने कॉल ट्रैकिंग यूनिट के कामकाज को दिखाते हुए दिया। इस विजिट का वीडियो भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने महिलाओं की सेफ्टी से जुड़ी कई बाते लिखी जिसमें उन्होंने लिखा, “महिलाओं की सुरक्षा बेहद जरूरी है। हम भारत से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की कई कहानियां हर दिन सुनते हैं।”