मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इरफान सोलंकी मामले की जांच करने कानपुर पहुंचा SP डेलिगेशन, 11 सदस्यों की टीम ने शुरू की जांच, अखिलेश को सौंपेंगे रिपोर्ट

by Anu Kadyan
नवम्बर 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सपा डेलिगेशन सपा विधायक इरफान सोलंकी मामले की जांच करने कानपुर पहुंच गया है। इस दौरान सपा कानपुर नगर अध्यक्ष सहित 10 विधायक आज इरफान सोलंकी घर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को CCTV फुटेज भी दिखाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आदेश के अनुसार सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कानपुर पहुंचा है।

इरफान सोलंकी भाई के साथ फरार

इस प्रतिनिधिमंडल में विशम्भर सिंह यादव, गौरव रावत, अरमान खान, डॉ. आरके वर्मा, विनोद चतुर्वेदी, अनिल प्रधान, ब्रजेश कठेरिया, अमिताभ बाजपेई, मो. हसन ‘रूमी‘और सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान भी शामिल हैं। उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं मंगलवार को प्लॉट पर कब्जा और आगजनी को लेकर इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर केस दर्ज किया गया था। तब से दोनों फरार है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

‘हम इस षड्यंत्र का विरोध करते हैं’

वहीं सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान का कहना है कि ” 4 बार के विधायक पर FIR उनकी अनुपस्थिति में बदले की भावना से की गई है। इसके बाद रात के 3 बजे कई थानों की फोर्स एक जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिए उनके घर को घेर लेती है। जैसे कि वह कोई विधायक नहीं बल्की मोस्टवांटेड अपराधी हो। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की इतनी सक्रियता सिर्फ विपक्ष के नेताओं के लिए ही है। साफतौर पर सपा विधायक का उत्पीड़न किया जा रहा है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।” उन्होंने कहा कि हम सपा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र का विरोध करते है। पार्टी पदाधिकारी रिपोर्ट तैयार करके अखिलेश यादव को सौंपेंगे। लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सत्याग्रह की राह पर चल कर गांधीवादी लड़ाई लड़ी जाएगी।”

टट्टर के घर में लगाई आग

दरअसल प्रयागराज निवासी बेबी नाज ने सपा विधायक और उनके भाई पर मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता के जाजमऊ के KDA डिफेंस कॉलोनी में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई से विवाद चल रहा है। उनका परिवार वहां टट्टर का घर बनाकर रहते हैं। आरोप है कि सोमवार को जब सभी लोग पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, इस दौरान सपा विधायक के भाई ने उनके घर में आग लगवा दी।

आसपास के लोगों ने जब पुलिस और दमकल को इसकी सूचना दी। लेकिन विधायक के इशारे पर ना तो पुलिस आई और ना ही दमकलकर्मी। कोई कार्यवाई न होने पर पीड़ित परिवार आला अफसरों की चौखट पर पहुंचा। मामला की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने जाजमऊ थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा इरफान और उनके भाई पर भी केस दर्ज किया।

इरफान सोलंकी 6 से अधिक केस दर्ज

वहीं आपको बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एफआईआर और अरेस्टिंग का ये कोई पहला मामला नहीं, बल्कि इससे पहले कई बार विवाद, पुलिस मुजहमत, मारपीट और अफसरों से बदसलूकी के मामले में जेल जा चुके हैं। फिलहाल विधायक पर 6 से अधिक केस दर्ज हैं।

Tags: Akhilesh YadavIrfan Solanki casekanpurNews1IndiaSP delegation
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Next Post

एक बार फिर एयरपोर्ट पर रोके गए Shah Rukh Khan कस्टम डयूटी न भरने के चलते फंसे कानूनी पचड़े में

Gujarat Elections: CM गहलोत ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानिए क्या- क्या है वादें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In