Site icon News1India

ये हैं Bollywood की ऐसी हसीनाएं जो शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) को लेकर ख़बर आई थीं कि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। शादी के बाद तो हर एक लड़की को मां बनना ही होता है। अब आपको बताते हैं। इलियाना की प्रेगनेंसी की ख़बर के बारे में जो इंटरनेट पर आते ही काफी दिनों तक छाई रही थी।

इलियाना की मां बनने की ख़बर को सुनकर हर कोई हैरान था। हर कोई इस एक्ट्रेस के पिता का नाम जानना चाहता था। बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद ये एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही थी। बिन शादी के मां बनने पर हर कोई उन्हें लेकर ट्रोल कर रहा था। खैर इस बात को गुजरे हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन आज इसी को लेकर आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी हसीनाओं के बारे में जो शादी से पहले ही मां बन गई थी।

साल 2001 में आई फिल्म रहना है तेरे दिल में तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे। आज भी इस फिल्म के गानों को लोग सुनना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) की ये डेब्यू फिल्म थी। दिया को लेकर क्या आप ये जानते हैं कि वे भी शादी से पहले ही मां बन गई थी। दिया मिर्जा की दूसरी शादी काफी जल्दबाजी में हुई थी। शादी के महज 4 महीने बाद ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया था। इन्हीं को लेकर ये बातें होने लगी थी कि दिया मिर्जा शादी से पहले ही मां बन गई थीं।

अपनी खूबसूरती से सभी के होश उड़ा देने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) तो आप लोगों को याद ही होगी। इस एक्ट्रेस ने चाहे कम ही फिल्मों में काम किया हो लेकिन उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लाखों दीवाने रहे हैं। सेलिना को लेकर माना जाता है कि वे शादी से एक महीने पहले ही प्रेग्नेंट थीं। शादी के 8 महीनों बाद सेलिना जेटली ने अपने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर भी ये कहा जाता है कि वे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी करने से पहले 2 महीने की प्रेग्नेंट थी। शादी के 7 महीनों बाद ही आलिया ने राहा को जन्म दिया था। इन बातों में कितनी सच्चाई थी ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने भी शादी से पहले ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था।

Exit mobile version