मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Dr. Bhimrao Ambedkar के जन्मोत्सव पर जानें उन पर बनी खास फिल्मों के बारे में

by Neel Mani
अप्रैल 14, 2023
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: शिक्षित बनों संगठित हो और संघर्ष करो। ये ऐसी लाइने हैं जिन्हें आपने अपने स्कूल कॉलेज में कभी न कभी जरूर पढ़ा होगा। आज यानी 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) जी के जन्मोत्सव पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते तो बताएंगे ही लेकिन आज उन फिल्मों का भी जिक्र होगा जो भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर बनाई गई हैं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

भीमराव अंबेडकर को सम्मान और प्यार से बाबा साहेब भी कहा जाता है। 14 अप्रैल साल 1891 में मध्य प्रदेश के मऊ में उनका जन्म हुआ था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय सामाजिक इतिहास में एक बड़े दार्शनिक चिंतक और लौकतांत्रिक आन्दोलनकर्मी के रूप में भी जाना जाता है। अंबेडकर ने भारतीय समाज में दलित, वंचित और महिलाओं के लिए एक वैकल्पिक समाज की स्थापना का बीजारोपण किया था। उनके व्यक्तित्व में एक अर्थशास्त्री, राजनेता, दार्शनिक, शिक्षाविद, कानूनविद समाहित था। उनमें संविधान निर्माता के साथ-साथ एक सक्रिय आंदोलनकर्मी के भी गुण थे।

चलिए अब आपको बताते हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बनने वाली सफल फिल्मों के बार में। भीम गर्जना (Bhim Garjana) साल 1990 को भीम गर्जना के नाम से मराठी में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। विजय पवार (Vijay Pawar) ने इस फिल्म को निर्देशित किया था और नंदा पवार (Nanda Pawar) ने इस निर्मित किया था। बाबा साहेब की भूमिका अभिनेता कृष्णानंद (Krishnanand) ने निभाई थी। एक्ट्रेस प्रथमा देवी (Prathama Devi) ने रमाबी अंबेडकर की भूमिका निभाई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर पर बनी यह पहली फिल्म है।

इसके बाद साल 1991 में बालक आंबेडकर के नाम से एक ओर फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें भीमराव आंबेडकर के बचपन को दिखाया गया था। उस समय बाल कलाकार चिरंजीवी विनय (Chiranjivi Vinay) ने अंबेडकर जी की भूमिका निभाई थी।

25 दिसंबर साल 1992 को डॉ आंबेडकर (Dr. Ambedkar) के नाम से एक तेलुगु फिल्म भी रिलीज हुई थी। अभिनेता आकाश खुराना (Akash Khurana) ने बाबा साहेब का किरदार निभाया था। इस फिल्म को भारत पारेपल्ली (Bharat Parepalli) ने निर्देशित किया था। एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने इस फिल्म में रमाबाई अंबेडकर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की एक खास बात ये भी थी कि इसे 28 दिनों में ही शूट कर लिया गया था।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर : द अनटोल्ड ट्रूथ साल 2000 में अंग्रेजी भाषा में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। जब्बार पटेल (Jabbar Patel) की इस फिल्म में भीमराव अंबेडकर की भूमिका अभिनेता मामूट्टी (Mammooty) ने निभाई थी। एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) ने रमाबाई अंबेडकर का किरदार निभाया था। इस फिल्म को बनाने में 10 करोड़ की लागत लगी थी। अंग्रेजी में यह सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म की श्रेणी में भी आती है।

आपको बता दें, ऐसी और भी कई फिल्में हैं जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बन चुकी हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश की बहुआयामी प्रगति के लिए काम किये। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे एक बहुत अच्छे अर्थशास्त्री थे। उन्होंने आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज का रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया उन्हीं के विचारों पर आधारित है।

उन्होंने देश के लिए एक नायाब संविधान दिया। जिसमें देश के हर नागरिक को समान मानवीय गरिमा प्रदान की गई है। सभी को समान मानव अधिकार दिए गए हैं। बाबा साहेब के कमाल के ज्ञान के चलते ही अमेरिका जैसे देश ने उन्हें Symbol of Knowledge यानी ज्ञान का प्रतीक की उपाधि से सम्मानित किया है। अन्याय करने वालों के खिलाफ बाबा साहेब के बनाए गए नियमों के चलते ही उन्हें बीसवीं सदी के महानायक के रूप में भी दुनियाभर में जाना जाता है।

Tags: Bhim GarjanaDr. Bhimrao AmbedkarEntertainment NewsMammootyNews1India
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Next Post

Atiq Ahmed: ISI से है माफिया अतीक का कनेक्शन..., पाकिस्तान से होता था पैसों और हथियारों का लेनदेन, मिले अहम सबूत

Arvind Kejriwal: सिसोदिया के बाद अब केजरीवाल से पूछताछ करेगी CBI, शराब घोटाले मामले मेें भेजा समन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In