Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
हिंदू न होते हुए भी गणेश चतुर्थी मनाते हैं Bollywood के ये सेलेब्स

हिंदू न होते हुए भी गणेश चतुर्थी मनाते हैं Bollywood के ये सेलेब्स

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। गणपति बप्पा को लेकर लोगों में श्रद्धा भाव जोरों शोरों से हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ? आम जनता की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाते हैं।

आज के इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं, सिनेमा के ऐसे सितारों के बारे में जो हिंदू न होते हुए भी गणेश चतुर्थी के त्योहार को न सिर्फ बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, बल्कि गणपति बप्पा को अपने घर लाकर खुशी-खुशी विदा भी करते हैं, तो चलिए बताते हैं उन स्टार्स के बारे में।

सैफ अली खान

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के छोटे नवाब (सैफ अली खान) इस पावन त्योहार को अपने दोनों बेटों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। बीते वर्ष पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने गणेश चतुर्थी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) भी इस त्योहार को पूरे जोर शोर के साथ मनाते हैं। सलमान और उनका परिवार हर साल गणेश भगवान को अपने घर लाता है। उनका परिवार बड़ी खुशी के साथ गणपति बप्पा को विदाई देते हुए भी देखा गया है, जिसमें बहन अर्पिता, भाई सोहेल खान और घर के दूसरे सदस्यों को भी ढोल नगाड़ो के साथ नाचते हुए बप्पा को विदाई देते हुए देखा गया है।

शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी इस पावन पर्व को धूमधाम के साथ मनाते हैं। अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी को वह हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

हिना खान

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) को भी कई बार गणेश चतुर्थी के पर्व पर मुंबई के लालबाग के मंदिर में भगवान के सामने अरदास लगाते हुए देखा गया है।

Exit mobile version