नई दिल्ली: पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान के लिए चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी ख़बरों को लेकर ये बताया जा रहा था कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
लेकिन अब मिली नई अपडेट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन, SRK की फिल्म जवान में नज़र नहीं आएगें। इससे पहले ख़बर थी कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल करते हुए नज़र आने वाले हैं लेकिन अब मिली अपडेट्स के मुताबिक, ये बताया गया है कि इस फिल्म के निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन से कभी कैमियो के लिए बात ही नहीं की थी।
अब ख़बर है कि इस फिल्म में अर्जुन की बजाए संजय दत्त कैमियो करते हुए नज़र आ सकते हैं! आपको बता दें, एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख का एकदम हटके लुक नज़र आने वाला है। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे नज़र आएंगे।
Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। निर्देशक एटली...






