Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Tunisha Sharma Birthday Special: बुलंदियों को छूना चाहती थी Tunisha पर किस्मत को नहीं था मंजूर!

Tunisha Sharma Birthday Special: बुलंदियों को छूना चाहती थी Tunisha पर किस्मत को नहीं था मंजूर!

नई दिल्ली: वक्त कब किस करवट क्या मौड़ लेगा ये कोई नहीं जानता! इस दुनिया में हर एक इंसान का एक सपना होता है। कुछ लोग अपने ख्वाबों को पूरा करने में दिलों जान से जुटे रहते हैं और उन्हें पाकर ही रहते हैं तो वहीं कुछ लोग समय और परिस्थितियों के आगे अपने सपने बीच में ही छोड़ कर जीवन जीने लगते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी बात आज हम क्यों कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं इसकी वजह। आज 4 जनवरी है। हाल ही में इस दुनिया से हमेशा के लिए विदाई लेनी वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) का आज बर्थडे है। तुनिषा आज अगर जिंदा होती तो वो अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_Instagram

उन्होंने अपने बर्थडे के लिए कई प्लान सोच रखे थे लेकिन किस्मत को शायद ये मंजूर नहीं था। किसी ने सोचा भी नहीं था ये उभरती हुई एक्ट्रेस इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़ कर चली जाएगी। अपने जन्मदिन से कुछ दिनों पहले ही ये यंग स्टार अपने फैंस और परिवार की आंखों में हमेशा के लिए आंसू छोड़ कर चली गई।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_Instagram

आज उनके जन्मदिन पर बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

अलीबाबा सीरियल में लीड रोल निभाने वाली तुनिषा शर्मा की मौत आज भी पहेली बनी हुई है। तुनिषा केस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इस मामले में लगातार गहन जांच कर रही है। तुनिषा शर्मा खूबसूरत होने के साथ-साथ एक उभरती हुई एक्ट्रेस भी थी।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_Instagram

4 जनवरी 2022 को चंडीगढ़ में जन्मी तुनिषा ने छोटी उम्र से ही इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। ये यंग नायिका खुलकर जिंदगी को जीना चाहती थी। कई सपने लेकर तुनिषा इंडस्ट्री में आई थी। एक ऊंची उड़ान के साथ वह जगमगाना चाहती थी।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_Instagram

ये उभरती हुई कलाकारा अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहा करती थी। इसका एक सेट एग्जांपल हम यहीं से ले सकते हैं कि छोटी सी उम्र में ही उन्हें लीड रोल निभाने का सुनहरा मौका मिला। तुनिषा सेट पर हमेशा खुश रहती थीं। कमाल की एक्टिंग करने के साथ-साथ वे काफी खूबसूरत भी थी। लोगों के साथ घुल मिलकर रहने के अलावा उन्हें पेट्स (Pets) से भी काफी लगाव था।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_Instagram

तुनिषा शर्मा के जन्मदिन पर उनकी मां वनिता शर्मा (Vanita Sharma) की आंखें भरी हुई हैं। उन्होंने बेटी के जन्मदिन पर कुछ खास कहा है, “तुनिषा के बर्थडे पर अब क्या बोलू मैं। इस साल मुझे उसे सरप्राइज पार्टी देनी थी।

Photo Credit @ _tunisha.sharma_Instagram

मेरी बेटी इस बर्थ डे पर 21 साल की होती। इस खास दिन पर मैंने सोचा था कि एक थीम केक रेडी कर के लेकर जाऊंगी, वहां उसके दोस्तों को बुलवाउंगी। बर्थ डे को लेकर उसका एक्साइटमेंट हमेशा बना रहता था। इस बार भी मैं चंडीगढ़ मे केक काटूंगी और तुनिषा का जन्मदिन मनाऊंगी। उसकी बेस्ट फ्रेंड रितिका से ही केक बनवाऊंगी। दोस्तों तुनिषा शर्मा तो अब इस दुनिया में है नहीं बस हैं तो उनकी कुछ सुनहरी यादें।

Exit mobile version