Entertainment news: वीर पहाड़िया जो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं, जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म Sky Force में वह एक इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर का रोल निभाएंगे। ये फिल्म 1965 में हुए भारत पाकिस्तान एयर युद्ध की कहानी पर आधारित है, और इसमें अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है।
कौन हैं वीर पहाड़िया?
वीर पाहड़िया का जन्म 1995 में हुआ था। उनकी मां स्मृति शिंदे हैं, जो एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी सोबो फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की मालिक हैं। वीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। सारा ने खुद बताया था कि वीर उनके पहले बॉयफ्रेंड थे।
शिखर पहाड़िया का चर्चा
वीर के भाई शिखर पाहड़िया भी लाइमलाइट में रहते हैं और उन्हें जान्हवी कपूर को डेट करने के लिए जाना जाता है। हालांकि वीर ने अपने मौजूदा रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनका नाम हरनाज कौर संधू और मानुषी चिल्लर के साथ जोड़ा जा रहा है।
बॉलीवुड में एंट्री से पहले का सफर
वीर को एक्टिंग के अलावा फिल्ममेकिंग में भी दिलचस्पी है। उन्होंने 2022 में रिलीज हुई फिल्म भेड़िया में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इस एक्सपीरियंस ने उन्हें कैमरे के पीछे की दुनिया को करीब से समझने का मौका दिया।
Sky Force की खास बातें
फिल्म में वीर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार के अलावा निम्रत कौर, शरद केलकर और मनीष चौधरी जैसे दमदार एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है।
वीर पाहड़िया का नया सफ
वीर पाहड़िया के लिए यह डेब्यू काफी खास होने वाला है। उनकी एनर्जी और टैलेंट से स्काई फोर्स में एक अलग ही जान आने वाली है।