मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

चार साल बाद अक्षय कुमार का कमबैक, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ प्रोमो ने मचाई इंटरनेट पर हलचल

चार साल बाद अक्षय कुमार की टीवी पर वापसी हुई है। सोनी टीवी के नए गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का प्रोमो रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 22, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार छोटे परदे पर फिर से दिखाई देने जा रहे हैं। लंबे चार साल के अंतराल के बाद उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का प्रमो वीडियो रिलीज किया है, जिससे दर्शकों में उत्साह और जिज्ञासा दोनों बढ़ गए हैं।

सोशल मीडिया पर शनिवार को जारी किए गए प्रोमो में अक्षय कुमार शो के होस्ट के रूप में दिखाए गए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “अब मायने करेगा हर एक अक्षर, जब घूमेगा जादू का चक्कर…” यह कैप्शन शो के खास थीम को बखूबी दर्शाता है, जिसमें शब्द पहेली और पुरस्कार जीतने का रोमांच दर्शकों को देखने को मिलेगा।

RELATED NEWS

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

सितम्बर 11, 2026
OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का प्रोमो: क्या है खास?

लॉन्च किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स को स्क्रीन पर शब्दों और अक्षरों को मिलाकर सही उत्तर देना होता है, जिससे वे आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं। ”व्हील ऑफ फॉर्च्यून“ एक ग्लोबल गेम शो फॉर्मेट है जो 1970 के दशक से दुनिया के कई देशों में प्रसारित हो रहा है, और अब इसका भारतीय संस्करण भी सोनी टीवी पर जल्द ही आने वाला है।

प्रोमो वीडियो के जरिए अक्षय कुमार ने अपनी ऊर्जा और आकर्षक अंदाज़ में इस शो को पेश किया है, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है। कई यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि अक्षय का ये अवतार उनके पुराने पसंदीदा किरदारों की याद दिला रहा है और उन्हें यह नया शो देखने का इंतज़ार है।

अक्षय कुमार ने मीडिया पर क्या कहा?

अक्षय ने शो के बारे में कहा है कि “व्हील ऑफ फॉर्च्यून” दुनिया भर में लाखों लोगों का पसंदीदा खेल रहा है, और इसके भारतीय संस्करण को भारतीय दर्शकों के सामने लाना उनके लिए बेहद रोमांचक है। उनका मानना है कि शो की मल्टी-जेनरेशनल अपील और पहेलियाँ सुलझाने का मज़ा इसे ग्लोबल लेवल पर खास बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनी टीवी और SonyLIV के संयुक्त प्लेटफ़ॉर्म से यह शो पहले से ज्यादा दर्शकों तक पहुँचेगा।

Ab matter karega har ek akshar, jab ghumega jaadu ka chakkar 💫@akshaykumar

Wheel Of Fortune India, exclusively on #SonyEntertainmentTelevision and Sony LIV.

#SonyTv #ComingSoon pic.twitter.com/9a0Rw9XPUq

— sonytv (@SonyTV) December 20, 2025

क्यों खास है अक्षय का यह टीवी कमबैक?

अक्षय कुमार ने 2004 में टीवी पर अपनी शुरुआत ‘सेवन डेडली आर्ट्स’ से की थी और बाद में खतरों के खिलाड़ी, मास्टरशेफ इंडिया और इंडियाज़ अल्टीमेट वॉरियर जैसे प्रमुख रियलिटी और गेम शोज़ में होस्ट की भूमिका निभाई है। इन अनुभवों के बाद अब वे एक ग्लोबल गेम फॉर्मेट व्हील ऑफ फॉर्च्यून के साथ वापसी कर रहे हैं, जो दर्शकों को एक नया और रोमांचक मनोरंजन अनुभव देने वाला है।

फैंस के मुताबिक अक्षय का यह टीवी कमबैक उनके करियर की एक उत्साहजनक उपलब्धि है। कई लोग मानते हैं कि यह शो कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी घर बैठे खेल का आनंद लेने का मौका देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि शो जल्द ही अपनी तारीख और समय के साथ ओटीटी और टीवी पर प्रसारित होगा।

Tags: akshay kumarEntertainment News
Share196Tweet123Share49

Sangeeta Sharma

Related Posts

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

Haivan Movie Review: अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी ने जीता दिल, कैसी है प्रियदर्शन की थ्रिलर?

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 11, 2026

Haivan Movie Review:  हैवान’ की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू इसका कॉन्सेप्ट है। फिल्म में श्याम एक नेत्रहीन व्यक्ति है,...

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

Next Post
धुरंधर फिल्म पर भड़के ध्रुव राठी, कहा- फिल्म झूठी, भ्रामक और जनता को प्रभावित करने वाला प्रोपेगेंडा फैला रही है

धुरंधर फिल्म पर भड़के ध्रुव राठी, कहा- फिल्म झूठी, भ्रामक और जनता को प्रभावित करने वाला प्रोपेगेंडा फैला रही है

रोज-रोज की सब्जी से बोर हैं? आलू मेथी की सूखी सब्जी बनाएं इस खास तरीके से, खुशबू और स्वाद दोनों बना देंगे फैन

रोज-रोज की सब्जी से बोर हैं? आलू मेथी की सूखी सब्जी बनाएं इस खास तरीके से, खुशबू और स्वाद दोनों बना देंगे फैन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In