Yash Instagram: पैन इंडिया सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले यश ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी, पत्नी राधिका पंडित और प्रोफेशनल करियर से जुड़ी कई बातें साझा कीं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक व्यक्ति को फॉलो करते हैं और वह उनकी पत्नी राधिका हैं।
पत्नी को ही क्यों फॉलो करते हैं यश?
इंटरव्यू में यश से पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी पत्नी को ही क्यों फॉलो करते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि राधिका उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने उस समय भी उनका साथ दिया, जब वह कुछ नहीं थे। यश ने राधिका को अपनी जिंदगी का मजबूत स्तंभ बताया। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फॉलोइंग लिस्ट को पूरी तरह खाली भी नहीं रखा जा सकता।
कियारा संग इंटीमेट सीन पर राधिका का रिएक्शन
यश ने फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ इंटीमेट सीन को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि किसी भी पार्टनर को ऐसी स्थिति थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन रिश्ते में भरोसा सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि राधिका खुद अभिनेत्री रह चुकी हैं और वह अच्छी तरह समझती हैं कि कलाकार स्क्रिप्ट की जरूरत के मुताबिक काम करते हैं।
हिंदी में यश ने दिया इंटरव्यू
इस इंटरव्यू की एक और खास बात यश की हिंदी रही। अभिनेता ने पूरे इंटरव्यू में हिंदी में सहजता से जवाब दिए। यश ने हाल के वर्षों में हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ में दिखेंगे यश
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसके अलावा यश ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ दिखाई देंगे, जिसमें वह रावण का किरदार निभा रहे हैं।


