• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

कौन है वह कलाकार जो गुमनामी और नशे से तबाही तक पहुंचे फिर चमकी किस्मत, डॉक्यूमेंट्री को मिला अवॉर्ड

हनी सिंह की कहानी संघर्ष, गिरावट और फिर वापसी की मिसाल है। नशे की लत ने करियर डुबोया, लेकिन हौसले से दोबारा उठ खड़े हुए।

by SYED BUSHRA
June 23, 2025
in मनोरंजन
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Honey Singh rise and fall: फिल्मों और म्यूजिक की दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी ही सच्चाइयों से भरी और कठिन होती है। यहां मौके और पहचान दोनों छिनते देर नहीं लगती। ऐसी ही एक कहानी है मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की, जो एक समय संगीत जगत के सबसे बड़े नामों में से एक थे।

दिल्ली की गलियों से निकलकर हनी सिंह, जिन्हें लोग यो यो हनी सिंह के नाम से जानते हैं, ने 2000 के आसपास अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने म्यूजिक बनाना भी शुरू किया और धीरे-धीरे एक नई पहचान बनाई।

Related posts

Coolie X Review: रजनीकांत की वापसी पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मूवी देख क्या बोली ऑडियंस?

Coolie X Review: रजनीकांत की वापसी पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मूवी देख क्या बोली ऑडियंस?

August 14, 2025
Abir Gulaal

फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ की वर्ल्डवाइड एंट्री तय, जानें किस दिन हो रही रिलीज़ ?

August 13, 2025

शुरुआती सफर और सफलता का स्वाद

करीब 10 साल की मेहनत के बाद 2010 में उन्हें फिल्मों में गाने का पहला मौका मिला। हालांकि शुरुआती फिल्में चली नहीं, लेकिन उनका म्यूजिक लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगा। 2012 में फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ने उन्हें अचानक सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद हनी सिंह के गाने हर पार्टी में बजने लगे।शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक बड़े स्टार्स ने अपनी फिल्मों में उन्हें गाने का मौका दिया। हनी सिंह का करियर ऊंचाइयों पर था।

शराब और नशे की गिरफ्त

लेकिन जैसे-जैसे शोहरत बढ़ती गई, हनी सिंह का ध्यान म्यूजिक से हटने लगा। पार्टी, शराब और नशे का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने कब खुद को इन चीज़ों में खो दिया, उन्हें भी शायद पता नहीं चला। नशे की लत ने उनका पूरा करियर बिगाड़ दिया। लंबे समय तक वो संगीत की दुनिया से गायब रहे और अफवाहें फैलने लगीं कि उनका करियर खत्म हो चुका है।

अपनों ने भी छोड़ा साथ

बाद में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि जब वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब उनके अपने लोग ही उन्हें खत्म करने में लगे थे। उनकी कामयाबी से जलने वाले लोग उनके खिलाफ हो गए थे।

शानदार वापसी और नई पहचान

लेकिन हनी सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को नशे से बाहर निकाला और फिर से गानों की दुनिया में कदम रखा। फिल्म ‘हाउसफुल-5’ के लिए उनका गाया गाना ‘लाल परी’ हिट साबित हुआ। अब हनी सिंह की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘YOYO HONEY SINGH FAMOUS’ ने भी एक अवॉर्ड जीत लिया है। इस डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्टर मोज़ेज़ सिंह ने बनाया है और हाल ही में इसकी उपलब्धि की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

Tags: EntertainmentMusic
Share196Tweet123Share49
Previous Post

UP में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का समायोजन: शिक्षामित्रों और गांव के बच्चों पर मंडराया खतरा

Next Post

सीएम योगी की कार्यकर्ताओं संग बैठक, अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
CM Yogi Adityanath

सीएम योगी की कार्यकर्ताओं संग बैठक, अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version