• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Zubeen Garg Passes Away:लोकप्रिय असमिया गायक का सिंगापुर में समुद्री हादसे में निधन ,सदमे में फिल्म इंडस्ट्री

लोकप्रिय असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन हो गया। आखिरी वीडियो में वे मुस्कुराते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री सरमा और विशाल ददलानी सहित कई हस्तियों ने गहरा दुख जताया।

by SYED BUSHRA
September 20, 2025
in मनोरंजन
0
Zubeen Garg passes away Assam singer
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Zubeen Garg passes away: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 52 साल के जुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके अचानक चले जाने से संगीत जगत और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है।

आखिरी वीडियो आया सामने

जुबीन गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके निधन से कुछ ही मिनट पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में जुबीन गर्ग पूरी तरह स्वस्थ और खुश नजर आ रहे हैं। मुस्कुराता चेहरा और जोश से भरी उनकी झलक अब उनके फैंस के लिए यादगार बन गई है।

Related posts

Zubin Garg

जुबिन गर्ग की मौत की जांच कराएगी असम सरकार, सिंगर की मौत थी या साजिश ?

September 20, 2025
Pawan Singh

राइज एंड फॉल से बाहर निकले पवन सिंह, धनश्री वर्मा का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

September 20, 2025

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में करना था परफॉर्म

शनिवार को होने वाले नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में जुबीन गर्ग को प्रस्तुति देनी थी। उससे पहले वे समुद्र की सैर पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वे बच नहीं पाए।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबीन गर्ग के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन से मैं स्तब्ध हूं। वे अपने संगीत और योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि असम ने आज अपना सबसे प्यारा बेटा खो दिया। उन्होंने कहा, “जुबीन का जाना असम के लिए अपूरणीय क्षति है। इतनी कम उम्र में उनका जाना बेहद दुखद है।”

बॉलीवुड से भी उमड़ा दुख

बॉलीवुड संगीतकार विशाल ददलानी ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “मेरा मन विश्वास नहीं कर पा रहा। जुबीन गर्ग ने एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है जिसे कोई और कभी नहीं भर पाएगा। वे सच्चे रॉकस्टार थे और अपने लोगों से गहरा जुड़ाव रखते थे।”

‘या अली’ ने दिलाया था देशभर में नाम

हालांकि जुबीन गर्ग असमिया संगीत का बड़ा नाम थे, लेकिन साल 2006 की फिल्म गैंगस्टर के मशहूर गीत ‘या अली’ ने उन्हें पूरे भारत में पहचान दिलाई। यह गाना उस दौर का सबसे बड़ा हिट साबित हुआ और आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मौजूद है।

जुबीन गर्ग का जाना न सिर्फ असम बल्कि पूरे भारत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका संगीत और उनका जोशीला अंदाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

Tags: Assam MusicBollywood TributZubeen Garg
Share196Tweet123Share49
Previous Post

राइज एंड फॉल से बाहर निकले पवन सिंह, धनश्री वर्मा का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

Next Post

Bihar Assembly Election 2025: BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर बात लगभग तय, क्या चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में अधिसूचना करेगा जारी

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025: BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर बात लगभग तय, क्या चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में अधिसूचना करेगा जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Road Safety Mitra Yojana

Road Safety Mitra Yojana: किसने की युवाओं को सड़क सुरक्षा से जोड़ने की नई पहल, कितने जिलों में कब से शुरू होगा अभियान

September 20, 2025
Kannauj Hostage Drama

Kannauj News: युवक ने अपनी पत्नी के बच्चों को क्यों बनाया बंधक,हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 20, 2025
Zubin Garg

जुबिन गर्ग की मौत की जांच कराएगी असम सरकार, सिंगर की मौत थी या साजिश ?

September 20, 2025
Bihar Assembly Election 2025

Bihar Assembly Election 2025: BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर बात लगभग तय, क्या चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में अधिसूचना करेगा जारी

September 20, 2025
Zubeen Garg passes away Assam singer

Zubeen Garg Passes Away:लोकप्रिय असमिया गायक का सिंगापुर में समुद्री हादसे में निधन ,सदमे में फिल्म इंडस्ट्री

September 20, 2025
Pawan Singh

राइज एंड फॉल से बाहर निकले पवन सिंह, धनश्री वर्मा का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

September 20, 2025
WhatsApp Nano-Banana

अब Whatsapp पर भी बन सकती है Gemini-स्टाइल फोटो, ये है आसान तरीका…

September 20, 2025
Gujrat News

Gujrat News : गुजरात के भाव नगर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, जानें किस नई परीयोजना की दी सौगात ?

September 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज सोने के दाम में देखा गया बड़ा बदलाव, जानें क्या हैं आपके शहर में ताजा रेट ?

September 20, 2025
Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के आशीर्वाद से जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन लाभ और मिलेगी तरक्की

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के आशीर्वाद से जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन लाभ और मिलेगी तरक्की

September 20, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version