• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

बृहस्पति देव ने यहां पर की थी शिव की धराधना, गुरुवार के दिन मंदिर की 24 परिक्रमा करने घर पर आती है ‘मनी’

Alangudi Jupiter Temple : तमिलनाडु के अलनगुड़ी में हैं बृहस्पति देव का मंदिर, . इसी स्थान पर देवगुरु ने शिव की साधना करके नवग्रहों में सर्वश्रेष्ठ होने का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

by Digital Desk
December 12, 2024
in Latest News, TOP NEWS, धर्म, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

No Content Available

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत में ऐसे सैकड़ों ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं, जिनका पुराणों में जिक्र है। इन मंदिरों में हरदिन लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और पूजा-अर्चना कर पुण्ण कमाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु के अलनगुड़ी में स्थित है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि इसी पावन स्थान पर देवगुरु बृहस्पति ने भगवान शिव की अराधना करके नवग्रहों में प्रथम स्थान का आशीर्वाद पाया था। मंदिर के पुजारी कहते हैं कि बृहस्पतिवार के दिन जो भी भक्त यहां आकर मंदिर की 24 बार परिक्रमा करता है, उसके घर पर धन-दौलत के साथ नौकरी और तरक्की के मार्ग प्रस्सत होते हैं।

बृहस्पति देव की महिमा अपार

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि बृहस्पति देव को सबसे अधिक शुभ और शुभ फलों को देने वाला ग्रह माना जाता है। बृहस्पति देव अत्यंत वंदनीय और पूजनीय हैं। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि बृहस्पति देव के देशभर में कई सिद्ध मंदिर हैं, जहां दर्शन और पूजन मात्र से ही सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। यूपी के वाराणसी के साथ ही तमिलनाडु के कुम्भकोणम् के निकट अलनगुड़ी में बृहस्पति देव का मंदिर है। जिसका इतिहास सैकड़ों वर्ष प्राचीन है। बताया जाता है इसी पवित्र स्थल पर बृहस्पति देव ने भगवान भोले शंकर की अराधना की थी। भगवान शिव ने बृहस्पति देव को दर्शन देने के साथ ही वरदान भी दिया था। बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। देश के कोने-कोने से भक्त आते हैं और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना करते हैं।

भक्त मंदिर की लगाते हैं परिकृमा

बृहस्पति देव के इस मंदिर को दक्षिणाभिमुख अवष्टक के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना सातवीं शताब्दी में पल्लव शासकों के समय की गई थी.। देवगुरु बृहस्पति के इस प्रसिद्ध मंदिर को लेकर एक मान्यता ये है कि मन्दिर की 24 परिक्रमा करने पर व्यक्ति को देवगुरु बृहस्पति का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। बृहस्पति देव के अलावा इस मंदिर में भोलेशंकर, सूर्यदेव, सोम और सप्तर्षि के मन्दिर भी शामिल हैं। भक्त मंदिर में आकर अराध्य देवों की वंदना करने के साथ मन्नत मांगते हैं।

बृहस्पतिदेव ने की थी शिव की अराधना

मंदिर को लेकर एक मान्यता यह भी है कि बृहस्पति देव ने इस पावन स्थान पर आकर शिव जी की अराधना की थी। इसके बाद उन्हें नवग्रहों में सबसे श्रेष्ठ ग्रह होने का वर प्राप्त हुआ था। इसी कारण उन्हें यह स्थान अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा, एक मान्यता यह भी है कि समुद्र मंथन से निकले विष का पान भगवान शिव ने यही किया था। मंदिर के आसपास जंगल है और भगवान सूर्य की पहली किरण भी मंदिर के दीदार करती है। मंदिर का आकार विराट है। सुबह मंदिर के पट खुल जाते हैं और शाम को पूजा-अर्चना के बाद कपाड़ बंद कर दिए जाते हैं।

पौराणिक कथाओं में मंदिर का जिक्र

इस मंदिर का जिक्र पौराणिक कथाओं में भी है। कथा के अनुसार एक राजा के सात पुत्रों ने एक बार एक ब्राह्मण का अपमान कर दिया। इस दोष के चलते उनका सारा राजपाट नष्ट हो गया और वे दरिद्र हो गए। इसके बाद राजा के सबसे छोटे बेटे-बहू ने यहीं आकर देवगुरु की उपासना की। ऐसा करने से उनका खोया हुआ सारा साम्राज्य वापस मिल गया। तब से लेकर यह मान्यता चली आ रही है कि इस स्थान पर आकर भक्ति भाव से देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने वाला कभी खाली हाथ नहीं लौटता। मंदिर से जुड़े लोग बताते हैं कि यहां आने वाला भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। बृहस्वति देव की कृपा से उसके घर मनी, नौकरी और तरक्की आती है।

Tags: Brihaspati DevBrihaspati Dev Temple in AlangudiBrihaspati Dev Temple in Tamil NaduLord Brihaspati Dev
Share196Tweet123Share49
Previous Post

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से सहमे लोग, जानिए कैसा रहेगा 2025 और इन 6 राशियों पर क्या पड़ने जा रहा असर

Next Post

North India Winter: 37 साल बाद दिल्ली में पारा 5°C से नीचे, यूपी के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

No Content Available
Next Post
Winter

North India Winter: 37 साल बाद दिल्ली में पारा 5°C से नीचे, यूपी के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version