नई दिल्ली: सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के ऐसे अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार उनके सभी फैंस को बेसब्री से रहता है। भले ही सलमान की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले या न चले, लेकिन उनके फैंस के बीच सल्लू मियां का क्रेज देखने से पता चलता है।
सलमान खान (Salman Khan) की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। इन दिनों ये एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट होने के बाद से भाई जान के सभी चाहने वाले इसके जल्द से जल्द रिलीज होने की राह देख रहे हैं। फिल्म सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सिकंदर की अनाउंसमेंट की गई थी, वहीं इसका निर्देशन दक्षिण के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगडॉस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Bigg Boss Ott-3 एक्ट्रेस सना मकबूल के सवाल पर भड़के अरमान मलिक!
सलमान (Salman Khan) की इसी फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। सिकंदर के मेकर्स ने इस फिल्म की झलक आज लोगों के साथ शेयर की है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की गई है। शेयर की गई इस तस्वीर में एक मोबाइल फोन नज़र आया है, जिसके कवर पेज पर सिकंदर का पोस्टर सेट है। इसके साथ ही सलमान खान का पॉपुलर ब्रेसलेट भी नज़र आया है। इसके साथ लिखा है। लाइट कैमरा और सिकंदर। बताया जा रहा कि यह फिल्म अगले साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।