रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Ghaziabad Accident: खतरनाक मांझे से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की hui मौत, जाने पूरा मामला

गाजियाबाद में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय रवि राज की मौत हो गई। बाइक से जाते समय मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026
in गाजियाबाद
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Loni

Loni fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग: महिला और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

जनवरी 19, 2025

Ghaziabad Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर चाइनीज मांझे ने एक और जान ले ली। 15 अगस्त को बाइक से जा रहे 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय रवि राज की गर्दन में पतंग का मांझा फंस गया। मांझे से गर्दन कटने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था रवि

पुलिस के मुताबिक, रवि राज मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला था और नोएडा के बहरामपुर में रहकर ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। वह अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक से गाजीपुर की ओर जा रहा था।

मीडिया हाउस के पास अचानक पतंग का मांझा रवि की गर्दन में आकर फंस गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण मांझे ने उसकी गर्दन को गंभीर रूप से काट दिया। पीछे बैठे नरेश ने बाइक को संभालकर सड़क किनारे रोका।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

हादसे के बाद रवि को तुरंत मैक्स अस्पताल, वैशाली ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चाइनीज मांझा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

एसीपी सूर्य बलि के अनुसार, मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इलाके में पूछताछ कर रही है और चाइनीज मांझा बेचने तथा खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसके इस्तेमाल से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। गोरखपुर में भी हाल ही में एक युवक इसके कारण घायल हुआ था। पुलिस अब इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज करने की बात कह रही है।

Tags: Delivery Boy DeathGhaziabad accident
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Loni

Loni fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग: महिला और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

by Mayank Yadav
जनवरी 19, 2025

Loni fire: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के कंचन पार्क मोहल्ले में रविवार तड़के एक तीन मंजिला मकान में आग लगने...

Next Post
Auto Draft

Indonesia Earthquake: 24 घंटे में 3 बड़े भूकंप, कई लोगों की हुई मौत, जाने क्या है वजह होता है आफ्टरशॉक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist