Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ghaziabad में चार गुना बढ़ा हाउस टैक्स, पुराने घरों को छूट का झुनझुना, लोग बोले– ये तो अन्याय है!

गाजियाबाद नगर निगम ने बिना बोर्ड मंजूरी के सर्कल रेट के आधार पर हाउस टैक्स बढ़ा दिया है। चार गुना तक आए बिल से लोग हैरान हैं। पुराने घरों को छूट देने की बात है, लेकिन नागरिकों में नाराजगी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad house tax: नगर निगम द्वारा अचानक सर्कल रेट के आधार पर हाउस टैक्स बढ़ाए जाने से शहरवासियों में गहरी नाराजगी है। बिना बोर्ड की मंजूरी के इस नियम को लागू करने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पुराने घरों को छूट देने की बात कही जा रही है, लेकिन जिन घरों में पहले 1000 रुपये टैक्स लगता था, वहां अब 3500 से 7500 रुपये तक का बिल थमा दिया गया है। खासकर हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले मध्यमवर्गीय लोग इस निर्णय से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिल बांटे जा चुके हैं और विरोध शुरू हो गया है। पार्षदों की चुप्पी और प्रशासन की मनमानी से नागरिकों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

बोर्ड मंजूरी बिना ही लागू हुआ नया टैक्स नियम

Ghaziabad नगर निगम ने बिना बोर्ड बैठक की मंजूरी के ही सर्कल रेट के आधार पर टैक्स दरें लागू कर दी हैं। इस बदलाव के बाद टैक्स पुराने के मुकाबले चार गुना तक बढ़ गया है। मेयर सुनीता दयाल ने कहा है कि नगर आयुक्त और अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाएगा। फिलहाल अधिक बिल मिलने से लोग कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं।

RELATED POSTS

Ghaziabad

गाजियाबाद को जाम से मुक्ति! जीटी रोड पर बनेगा 200 करोड़ का एलिवेटेड फ्लाईओवर

November 12, 2025
Ghaziabad

Ghaziabad: AOA की मनमानी पर लगाम, डीएम की निगरानी में गठित कमेटी करेगी शिकायतें दूर

October 23, 2025

पुराने घरों को दी जा रही छूट, लेकिन शर्तों के साथ

Ghaziabad निगम ने टैक्स में छूट का दावा जरूर किया है, लेकिन इसके लिए कई शर्तें हैं। 10 साल पुराने घरों को 25% छूट, 10-20 साल वाले घरों को 32.5% और 20-40 साल पुराने घरों को 40% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा 31 जुलाई तक टैक्स भरने पर 20% की और ऑनलाइन भुगतान पर 1% की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

कवर्ड से कारपेट एरिया पर टैक्स लागू

अब तक टैक्स कवर्ड एरिया पर लगता था, लेकिन नए नियम के तहत इसे कारपेट एरिया के हिसाब से वसूला जाएगा। कारपेट एरिया में दीवारें शामिल नहीं होतीं, जिससे टैक्स थोड़ा कम हो सकता है।

लोगों में गुस्सा, सुविधाओं पर भी सवाल

वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार और टीएचए जैसे क्षेत्रों में बिल मिलते ही लोग भड़क उठे हैं। नागरिकों का कहना है कि जब मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो टैक्स बढ़ाने का औचित्य क्या है? हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले लोग पहले से मेंटिनेंस चार्ज भरते हैं, ऊपर से हाउस टैक्स का बोझ उन्हें असहनीय लग रहा है।

Ghaziabad नगर निगम भले ही इस बदलाव को तर्कसंगत ठहराए, लेकिन जनता इसे सीधे जेब पर हमला मान रही है।

नोएडा में तेज बारिश और आंधी.. कई पेड़ धराशायी, डीएनडी पर जाम.. कार पर गिरा रेड लाइट का पोल, कई हादसे टले

Tags: Ghaziabad
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghaziabad

गाजियाबाद को जाम से मुक्ति! जीटी रोड पर बनेगा 200 करोड़ का एलिवेटेड फ्लाईओवर

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Ghaziabad Flyover: गाजियाबाद के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि शहर की सबसे व्यस्त और जाम वाली सड़कों...

Ghaziabad

Ghaziabad: AOA की मनमानी पर लगाम, डीएम की निगरानी में गठित कमेटी करेगी शिकायतें दूर

by Mayank Yadav
October 23, 2025

Ghaziabad: गाजियाबाद की सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब उन्हें...

प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

by Vinod
October 12, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक और पति अपनी पत्नी के हाथों मारा गया। बेवफा बीवी ने...

मुस्कान से ज्यादा खूंखार निकली गाजियाबाद की प्राची, पति के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर चला दी गोली

मुस्कान से ज्यादा खूंखार निकली गाजियाबाद की प्राची, पति के मुंह में पिस्टल की नाल डालकर चला दी गोली

by Vinod
October 9, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक और मुस्कान पकड़ी गई है। शातिर महिला ने अपने प्रेमी के...

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

by Vinod
September 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देशभर में नवरात्रि पर्व की धूम है। भक्त मातारानी के दर पर जाकर हाजिरी लगा रहे हैं...

Next Post
Health news : खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली क्यों दिखती क्या यह कोई बीमारी या विज्ञान का कमाल

Health news : खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली क्यों दिखती क्या यह कोई बीमारी या विज्ञान का कमाल

Brooklyn Bridge

Brooklyn Bridge से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग घायल, VIDEO वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version