गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Ghaziabad Crime:शराब के लिए 20 रुपए नहीं दिए तो दोस्त ने घोंपा चाकू, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

गाजियाबाद में शराब के लिए 20 रुपए नहीं देने पर युवक ने पेट में चाकू घोंप दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चौकी घेरकर आरोपी के एनकाउंटर की मांग की।

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026
in गाजियाबाद
Ghaziabad Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Murder Case:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर महज 20 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मुश्ताक अली के रूप में हुई है। वह कबाड़ बीनकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक, उसका दोस्त समीर उर्फ गट्टू शराब पीने का आदी है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मुश्ताक के पास पहुंचा और शराब खरीदने के लिए 20 रुपए मांगने लगा।

पेट में घोंपा चाकू

मुश्ताक ने जब रुपए नहीं होने की बात कही तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान समीर ने चाकू निकाल लिया और मुश्ताक के पेट में घोंप दिया। हमले के बाद मुश्ताक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे। गंभीर हालत में मुश्ताक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

अगस्त 18, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026

पुरानी थी दोनों की दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मुश्ताक पहले दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहता था। वहीं उसकी मुलाकात समीर से हुई थी। दोनों दोस्त थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे। उनके बीच पैसों का लेनदेन भी होता था। करीब 20 दिन पहले समीर ने भी विक्रम एंक्लेव एक्सटेंशन में किराए का मकान लिया था। इसके बाद वह आसपास काम की तलाश कर रहा था। पुलिस अब दोनों के बीच पुराने विवाद और पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है।

चौकी पर जमकर हंगामा

हत्या की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने विक्रम एंक्लेव पुलिस चौकी का घेराव कर दिया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि मुश्ताक परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद पत्नी, मां और दो छोटे बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

दो बच्चों ने खोया पिता

मुश्ताक अपने पीछे पत्नी सायरा, दो वर्षीय बेटे मुस्तकीम, नौ माह की बेटी सायरा और मां को छोड़ गया है। दोनों बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि पिता को खोने का दर्द भी समझ नहीं सकते। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर थी और मुश्ताक की कमाई से ही घर चलता था। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: ghaziabad crimeMurder NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Khadi Industry:  चरखे और हथकरघे से तैयार होने वाली खादी अब सिर्फ पारंपरिक कपड़े तक सीमित नहीं रहेगी। बदलते समय...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Kanpur Stampede: 16 रुपये की सेल में रईस- सलमान की रिमांड खारिज, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश

Kanpur Stampede: 16 रुपये की सेल में रईस- सलमान की रिमांड खारिज, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में 15 अगस्त की रात 16 रुपये की सेल के दौरान हुई भगदड़ के...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Varanasi Tantrik Murder Case

Tantrik Murder Case: वाराणसी पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड खोला, कैसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर करी थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Family Dispute: वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा इलाके में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का पुलिस ने खुलासा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist