Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Ghaziabad Police की नायाब पहल, बैकिंग पैटर्न पर अब क्रिमिनल की भी होगी ‘KYC’

गाज़ियाबाद पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए ‘केवाईसी’ यानी ‘नो योर क्रिमिनल’ अभियान शुरू किया है। इस पहल में पिछले 10 वर्षों के अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है ताकि संगठित निगरानी की जा सके।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 5, 2025
in TOP NEWS, गाजियाबाद
Ghaziabad
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Police/Mohsin khan: बैकिंग प्रक्रिया में केवाईसी यानि की ‘नो योर कस्टमर’ का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान बैंक अपने कस्टमर KYC की पूरी जानकारी को सत्यापित करता है ताकि किसी भी तरह की गलती की कोई संभावना ना रहे। अब इसी बैकिंग पैटर्न पर गाज़ियाबाद पुलिस क्रिमिनल की ‘KYC’ करेगी यानि ‘नो योर क्रिमिनल’ दरअसल गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर का चार्ज लेने के बाद पुलिस कमिश्नर जे.रविन्द्र गौड़ ने कमिश्नरेट की पुलिसिंग को ओर बेहतर करने के लिए कई बड़े फैसले लिए और कई नए प्रयोग किए है और उसी दिशा में उन्होंने क्रिमिनल की ‘केवाईसी’ कराने का बड़ा और अहम् फैसला लिया है। जिसमें उन्होंने कई बिन्दुओं पर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।

ऐसे होगी क्रिमिनल्स की ‘KYC’

अपराध को नियंत्रण करने के लिए गाज़ियाबाद पुलिस ने बैंकों के पैटर्न को अपनाया है। Ghaziabad पुलिस ने केवाईसी के जरिए उन अपराधियों की कुंडली को खंगालेगी जो पिछले 10 सालों में रजिस्टर्ड हुए है। पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि 10 साल से रजिस्टर्ड अपराधियों की गतिविधियों को देखा जाए कि वो अगर अपराध में सक्रिया नहीं है तो फिर उन पर कार्रवाई के पैमाने को रोका जाए और अगर कोई भी अपराधी लगातार 10 सालों के भीतर अपराध करता रहा है तो उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

विशेष रूप से बीट पुलिस ऑफिसर की जिम्मेदारी होगी वो अपने अपने हलके में 10 साल में रजिस्टर्ड हुए अपराधियों का खाका केवाईसी के जरिए तैयार करेंगे और ऐसे अपराधियों को चिन्हित करेंगे जिन्होंने अभी जरायम का रास्ता नहीं छोड़ा है। बता दें कि इस प्रक्रिया में गाज़ियाबाद पुलिस थाने के अपराध रजिस्टर में रजिस्टर्ड क्रिमिनल्स का डाटा ऑनलाइन तैयार करेगी और विभिन्न दस्तावेजो के माध्यम से सत्यापन होगा।

‘KYC’ से आएगी क्रिमिनल्स की शामत

‘नो योर क्रिमिनल’ की इस प्रक्रिया में पिछले 10 साल में रजिस्टर्ड अपराधी Ghaziabad पुलिस के लिए एक तरह से कस्टमर होंगे और अपराध में सक्रिय रहने वाले अपराधी अब किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। दरअसल केवाईसी से अब क्रिमिनल की शामत आएगी। क्योंकि लगातार अपराध करने वाले अपराधी ना तो पुलिस की नज़र से बच पाएंगे और ना ही जनता की नज़र क्योंकि अपराधियों का डाटा ऑनलाइन सबके सामने होगा। गाजियाबाद पुलिस के फैसले के बाद अपराधियों में ना केवल खलबली मच गई बल्कि खौफ़ के हालात पैदा हो गए है।

चल चुका है ‘केवाईसी’ का विशेष अभियान

Ghaziabad पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के कुशल निर्देशन में केवाईसी के विशेष अभियान की शुरूआत हो चुकी है। गाजियाबाद कमिश्नरेट के तीनों में ज़ोन में युद्व स्तर पर ये अभियान चलाया जा रहा है। केवाईसी अभियान में पिछले 10 वर्षो के संपत्ति संबधी अपराधों के अलावा बीट यानि की इलाके के अलग अलग हलको में रहने वाले अपराधियों के बारें में पूरी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है और उस जानकारी को बीट पुलिस ऑफिसर को दिया जा रहा है ताकि बीपीओ अपराधियों की सही से निगरानी कर सके अगर कोई भी अपराधी हलके में अपराध करता है तो उसको सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

Ghaziabad पुलिस कमिश्नर की पहल, नए ढंग से लागू होगी बीट प्रणाली, तू तड़का और तुम से नहीं चलेगा काम

Tags: Ghaziabad
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
Lucknow

Lucknow में जाम से राहत की ओर कदम: नए 4 लेन पुल का निर्माण शुरू, 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Father depression effects : बच्चों के बदले व्यवहार के पीछे छिपा है पिता की मानसिक सेहत का राज़

Father depression effects : बच्चों के बदले व्यवहार के पीछे छिपा है पिता की मानसिक सेहत का राज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist