Monday, November 16, 2026 8:50 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » गाजियाबाद » Ghaziabad में दिल दहला देने वाली वारदात, क्यों हुई मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या, किरायेदार पति-पत्नी गिरफ्तार, जानिए कैसे खुला राज

Ghaziabad में दिल दहला देने वाली वारदात, क्यों हुई मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या, किरायेदार पति-पत्नी गिरफ्तार, जानिए कैसे खुला राज

गाजियाबाद में किरायेदार पति-पत्नी ने किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या कर शव सूटकेस में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दहशत फैली हुई है।

by SYED BUSHRA
19/12/2025
Ghaziabad suitcase murder case

Ghaziabad Suitcase Murder Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां किराये के मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने अपनी ही मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपती पिछले 5 से 6 महीने से किराया नहीं दे रहा था।

यह वारदात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित औरा चिमेरा सोसाइटी में हुई। जानकारी के मुताबिक, मकान मालकिन किराया लेने के लिए फ्लैट पर पहुंची थीं। इसी दौरान किरायेदार पति-पत्नी से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मकान मालकिन पर हमला कर दिया।

कुकर से हमला, फिर गला घोंटा

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले मकान मालकिन के सिर पर कुकर से जोरदार वार किया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, तो दुपट्टे से उनका गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। आरोपियों ने शव के टुकड़े किए और उन्हें एक सूटकेस में भर दिया। सूटकेस को बेड के नीचे छिपा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।

RELATED NEWS

गाजियाबाद के मुरादनगर में शुक्रवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार लुटेरों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस इलाके में नियमित जांच कर रही थी। तभी उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार छह संदिग्धों को देखा। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, तो जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी। बदमाशों की पहचान और कबूलनामा मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश के रूप में हुई है। पांचवां बदमाश हरीश भी मौके से गिरफ्तार हुआ, लेकिन छठा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 13 फरवरी की रात घी और तेल व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू को लूटने की बात कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि ये लोग कई लूटपाट और अपराधों में शामिल रहे हैं। बुलंदशहर, हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़ का हंगामा जहां हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई, वहीं हुआ स्टंट बुलंदशहर से प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस स्टेट हाईवे पर कुछ दिन पहले सड़क हादसे में 10 मजदूरों की जान गई थी, वहीं बैलगाड़ी दौड़ और खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान एक कार चालक अपनी गाड़ी की डिक्की खोलकर स्टंट करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट कर रहे हैं। पुलिस की अनदेखी, दंगाई बेखौफ यह घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं स्टेट हाईवे पर हुई। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाज थाने के सामने से गुजरे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे, मगर उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए अनदेखी कर दी। वीडियो में क्या दिख रहा है हाईवे पर बैलगाड़ी दौड़ हो रही थी। कुछ युवक कार की डिक्की और खिड़कियां खोलकर स्टंट कर रहे थे। बैलगाड़ी के पीछे कुछ कारें चल रही थीं, जिनमें बैठे लोग भी करतब दिखा रहे थे। पैदल चलने वाले लोग और बाइक सवार मुश्किल से बच पाए। लोगों की जान पर खतरा पुलिस कहां थी यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। हाईवे पर हो रही इस स्टंटबाजी की वजह से पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई बाइक सवार और पैदल यात्री खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो गए। लोगों का सवाल है कि पुलिस चौकसी का दावा तो करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर आंख क्यों मूंद लेती है? पुलिस ने दिया बयान होगी कार्रवाई सलेमपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, पांच हुए गिरफ्तार कितने हैं फरार ,कहां हुई हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़

February 15, 2025

Online Gaming: ऑनलाइन गेम के जरिए धर्म परिवर्तन मामले में आया नया मोड़, पाकिस्तानी वीडियो देखकर ले रहे थे सीख

June 7, 2023

शक हुआ तो खुली पोल

काफी देर तक जब फ्लैट से अजीब हरकतें दिखीं, तो सोसाइटी के लोगों को शक हुआ। कुछ लोगों ने फ्लैट तक पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। खुद को फंसा देख आरोपी पति-पत्नी वहां से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सोसाइटी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने फ्लैट से सूटकेस बरामद किया, जिसमें मकान मालकिन का शव रखा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

किराया बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी दंपती पिछले कई महीनों से किराया नहीं दे रहे थे। मकान मालकिन लगातार किराया मांग रही थीं। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

पिलखुआ की घटना से जुड़ रही कड़ियां

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हापुड़ के पिलखुआ इलाके में भी सूटकेस में महिला की लाश मिली थी। उस मामले में भी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी ने मेड की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल गाजियाबाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

गाजियाबाद के मुरादनगर में शुक्रवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार लुटेरों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस इलाके में नियमित जांच कर रही थी। तभी उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार छह संदिग्धों को देखा। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, तो जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी। बदमाशों की पहचान और कबूलनामा मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश के रूप में हुई है। पांचवां बदमाश हरीश भी मौके से गिरफ्तार हुआ, लेकिन छठा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 13 फरवरी की रात घी और तेल व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू को लूटने की बात कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि ये लोग कई लूटपाट और अपराधों में शामिल रहे हैं। बुलंदशहर, हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़ का हंगामा जहां हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई, वहीं हुआ स्टंट बुलंदशहर से प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस स्टेट हाईवे पर कुछ दिन पहले सड़क हादसे में 10 मजदूरों की जान गई थी, वहीं बैलगाड़ी दौड़ और खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान एक कार चालक अपनी गाड़ी की डिक्की खोलकर स्टंट करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट कर रहे हैं। पुलिस की अनदेखी, दंगाई बेखौफ यह घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं स्टेट हाईवे पर हुई। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाज थाने के सामने से गुजरे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे, मगर उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए अनदेखी कर दी। वीडियो में क्या दिख रहा है हाईवे पर बैलगाड़ी दौड़ हो रही थी। कुछ युवक कार की डिक्की और खिड़कियां खोलकर स्टंट कर रहे थे। बैलगाड़ी के पीछे कुछ कारें चल रही थीं, जिनमें बैठे लोग भी करतब दिखा रहे थे। पैदल चलने वाले लोग और बाइक सवार मुश्किल से बच पाए। लोगों की जान पर खतरा पुलिस कहां थी यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। हाईवे पर हो रही इस स्टंटबाजी की वजह से पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई बाइक सवार और पैदल यात्री खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो गए। लोगों का सवाल है कि पुलिस चौकसी का दावा तो करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर आंख क्यों मूंद लेती है? पुलिस ने दिया बयान होगी कार्रवाई सलेमपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, पांच हुए गिरफ्तार कितने हैं फरार ,कहां हुई हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़

February 15, 2025

Online Gaming: ऑनलाइन गेम के जरिए धर्म परिवर्तन मामले में आया नया मोड़, पाकिस्तानी वीडियो देखकर ले रहे थे सीख

June 7, 2023

Ghaziabad: नंदग्राम से अगवा हुई मासूम की मिली लाश, तीस लाख की मांगी गई थी फिरौती

November 23, 2022
Next Post
Free AI Subscriptions

महंगे AI सब्सक्रिप्शन अब हुए फ्री: अब स्किल्स बढ़ाना हुआ आसान, फ्री में मिल रहे हैं हजारों के AI प्रीमियम टूल्स

KTM RC390 क्यों सभी बाजारों से हटाई गई?  जानिए पूरी कहानी

YRKKH में इमोशनल ट्विस्ट, सगाई में नकली अंगूठी का भंडाफोड़, दादी-सा अस्पताल में और अभिरा के फैसले ने बदला खेल

POPULAR POST

Gorakhpur Electric Shop Fire

Gorakhpur Fire : दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, कैसे बची पड़ोसी दुकान?

November 11, 2026
DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

November 13, 2026
Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

November 10, 2026
EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

November 14, 2026

LATEST

UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India