रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Goa ,Bengaluru के बाद अब Ghaziabad को मिलेगा इन शहरो का भी सीधा हवाई जुड़ाव,उड़ान जल्द होगी शुरू

हिंडन सिविल टर्मिनल से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू हो सकती है। इससे पहले यहां से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2025
in गाजियाबाद
Hindon to Bhubaneswar Flight
Share on FacebookShare on Twitter

Hindon to Bhubaneswar Flight गाज़ियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल से अब भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिलने वाली है। इससे पहले यहां से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने लिखा, “भुवनेश्वर के लिए एक और बेहतरीन कनेक्टिविटी अवसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार, क्योंकि हिंडन से भुवनेश्वर और पोर्ट ब्लेयर के लिए नई उड़ानें जल्द ही शुरू होंगी। इससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।”

उड़ान सेवा की आधिकारिक घोषणा जल्द

रिपोर्ट के मुताबिक, हिंडन टर्मिनल के अधिकारी इस रूट की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रतिनिधि ने बताया कि 30 मार्च से इस मार्ग पर उड़ान शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा, “हम शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।”

RELATED NEWS

Hindon Airport

गाजियाबाद से लखनऊ-प्रयागराज का हवाई सफर होगा आसान, हिंडन एयरपोर्ट से दिवाली तक शुरू होंगी उड़ानें

सितम्बर 25, 2025
New Delhi

दिल्ली एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट के बीच टकराव, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

मार्च 18, 2025

क्या रहेगा उड़ान का शेड्यूल

हिंडन सिविल टर्मिनल के निदेशक उमेश यादव ने पुष्टि की कि भुवनेश्वर के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) या एयर इंडिया एक्सप्रेस से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट का शेड्यूल कुछ इस तरह रहेगा

सुबह 9:20 बजे हिंडन से उड़ान भरेगी।

सुबह 11:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

इस रूट पर 180-सीटर विमान रोजाना उड़ान भरेगा।

हिंडन एयरपोर्ट से अन्य उड़ानें भी जारी

हिंडन से हाल ही में बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए सीधी उड़ानें शुरू हुई हैं। इसके अलावा, किशनगढ़, नांदेड, आदमपुर, लुधियाना और बठिंडा के लिए पहले से ही फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध हैं।

आने वाले दिनों में 22 मार्च से चेन्नई और 23 मार्च से जम्मू के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इससे यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़भाड़ से बचने का विकल्प मिलेगा।

भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से न सिर्फ ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। हिंडन एयरपोर्ट से लगातार नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो रही हैं, जिससे यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक सफर मिल रहा है। अब देखना यह है कि इस नई उड़ान को लेकर आधिकारिक घोषणा कब होती है।

Tags: Bhubaneswar FlightHindon Airport
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hindon Airport

गाजियाबाद से लखनऊ-प्रयागराज का हवाई सफर होगा आसान, हिंडन एयरपोर्ट से दिवाली तक शुरू होंगी उड़ानें

by Gulshan
सितम्बर 25, 2025

Hindon Airport : गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ और प्रयागराज के लिए हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी...

New Delhi

दिल्ली एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट के बीच टकराव, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

by Akhand Pratap Singh
मार्च 18, 2025

New Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा दायर एक याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस...

Next Post
कुंडा से विधायक राजा भैया के खिलाफ दर्ज हुई FIR , जानिए पत्नी ने क्या लगाए आरोप जिसके कारण दर्ज हुआ केस

कुंडा से विधायक राजा भैया के खिलाफ दर्ज हुई FIR , जानिए पत्नी ने क्या लगाए आरोप जिसके कारण दर्ज हुआ केस

Ghazipur News

गाजीपुर में सफाईकर्मी पर लापरवाही के आरोप, विभागीय कार्यवाही शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist