Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

1500 सौ में बुलाई लड़कियां पर रजमान के चलते उन्होंने कहा सॉरी, फिर दरिंदों ने किशोर से की दरिंदगी और घोंटा ‘दोस्ती’ का गला

कानपुर के बिल्हौर में दो युवकों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, लड़कियों ने रमजान के चलते शारीरिक संबंध से मना किया तो दरिंदों ने किशोर का शिकार किया।

Vinod by Vinod
March 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र निवासी प्रापर्टी डीलर के बेटे का उसी के दोस्तों ने अपहरण कर लिया। 13 साल के किशोर को खंडहर में लेकर गए और उसके साथ कुकुर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। दरिंदों ने पुलिस से बचने के लिए नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर किशोर के शव को बरामद कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार था, जिसे पुलिस की एक टीम ने दबोव लिया। आरोपी ने पूछताछ में हैरान कर देना वाला खुलासा किया है।

क्या है पूरा मामला

ये घटना बिल्हौर तहसील के अरौल थाना क्षेत्र की है। यहां पर प्रापर्टी डीलर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 11 बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा, जिसकी उम्र 13 साल की थी, उसे जिम करना बहुत पसंद थी। ऐसे में वह घर से जिम के लिए निकला। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवारवालों ने नाते-रिश्तेदरों और दोस्तों से संपर्क किया। खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला। तभी प्रापर्टी डीलर के मोबाइल पर मैसेज आती है। जिसमें 10 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई। प्रापर्टी डीलर आनन-फानन में पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

RELATED POSTS

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

November 7, 2025

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने शक के आधार पर किशोर के एक दोस्त अली उर्फ हुसैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अली ने पूरी घटना बयां कर दी। आरोपी ने कबुल किया कि उसने और अपने साथी अजहर उर्फ अज्जू के साथ मिलकर किशोर की कुकर्म के बाद हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार अजहर उर्फ अज्जू की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन शुरू कर दिया। आखिरकार अज्जू पुलिस के हत्थे लग गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया है। मृतक किशोर के परिवारवालों ने पुलिस से मांग की है आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। जिससे कोई दूसरा व्यक्ति ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो।

कार्लगर्ल का लालच देकर बुलाया

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अली ने बताया कि अज्जू अय्यास है। उसकी हरकतों से पहली पत्नी उसे छोड़ गई। उसकी दो महिला मित्र भी हैं। अज्जू ने अपनी महिला मित्र को फोनकर दो लड़कियों को भेजने को कहा था। दोनों लड़कियों को अज्जू को 1500 रुपये देने थे। दोनों लड़कियों ने रजमान महिना चलने के कारण शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अज्जू की नीयत किशोर पर बिगड़ गई। अज्जू ने किशोर को कार्लगर्ल का लालच देकर बुलाया। इसके बाद दोनों युवकों ने किशोर को अगवा कर लिया और हाथ-पैर बांधकर कुकर्म किया।

और किशोर का मार डाला

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, अज्जू और मैंने किशोर की गला घोंककर हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुकर्म के बाद किशोर ने पिता से शिकायत करने की धमकी दी। जिसके कारण हम डर गए और किशोर का मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों ने किशोर को बुलाया इसके बाद कुकर्म किया। फिर हत्या कर दी। आरोपियों ने लड़कियों को बुलाया था पर रमजान के चलते उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने किशोर को बुलाया।

अज्जू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम किशोर का शव गांव पहुंचा तो चीत्कार मच गई। परिवारवालों को बिलखता देख रिश्तेदार व ग्रामीण भी रो पड़े थे। कुछ देर बाद शव को गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में सिपुर्द ए खाक किया गया। इस घटना से ग्रामीणों में आरोपितों के खिलाफ रोष दिखा। इंस्पेक्टर जनार्दन यादव ने बताया कि परिवारवालों ने अली उर्फ हुसैनी, अजहर अली, ओसाफ अली, सफीर अहमद उर्फ एनएफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि अब तक की जांच में सिर्फ दो आरोपित ही निकले हैं, जिसमें अली उर्फ हुसैनी और अज्जू  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खुद अपने प्लान में ही फंसे आरोपी

आरोपियों ने किशोर की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी के परिवारवालों के साथ किशोर की खोजबीन भी की। पुलिस का ध्यान हटाने को लेकर आरोपियों ने किशोर के पिता पर फिरौती मांगी। खुद अली ने किशोर के पिता से कहा कि अंकल आप अपना मोबाइल चेक करें। जैसे ही उन्होंने मोबाइल चेक किया तो उसमें फिरौती का मैसेज था। किशोर के पिता को अली पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी कहानीं दरिंदे ने बयां कर दी।

Tags: Accused Arrestedkanpurmurder of a teenagerrape of a teenager
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

by Vinod
November 9, 2025

कानपुर। बिठूर के एक होटल में यूपी एएसआईकॉन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी-गिरामी डॉक्टर्स ने शिरकत की।...

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

by Vinod
November 7, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से...

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

by Vinod
November 6, 2025

कानपुर। नाम ऋषिकांत शुक्ला। पद यूपी पुलिस में डीएसपी। काम अपराध और अपराधियों का खात्मा। जो मिशन दिया गया, उसे...

‘अतीक एंड कंपनी’ का THE END करने वाले IPS रमित शर्मा को मिला टॉस्क, जो तलाशेंगे पूर्व CO ऋषिकांत शुक्ला के काल राज

‘अतीक एंड कंपनी’ का THE END करने वाले IPS रमित शर्मा को मिला टॉस्क, जो तलाशेंगे पूर्व CO ऋषिकांत शुक्ला के काल राज

by Vinod
November 5, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए सीओ ऋषिकांत शुक्ला को शासन ने सोमवार की देरशाम सस्पेंड...

Kanpur

100 करोड़ की काली कमाई! अखिलेश दुबे गैंग से जुड़े निलंबित CO ऋषिकांत शुक्ला पर विजलेंस का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Kanpur Police News: यूपी पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। कानपुर में लंबे...

Next Post
Car Selection: ब्लैक कार दिखती तो शानदार है, लेकिन खरीदने से पहले जान लें इसके नुकसान

Car Selection: ब्लैक कार दिखती तो शानदार है, लेकिन खरीदने से पहले जान लें इसके नुकसान

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

Car care: क्लच प्लेट खराब होने से पहले यह जान लें , बरते यह सावधानियां, बचेगा हजारों का खर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version