Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

Global Market : “ब्लैक फ्राइडे” पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में आया भूचाल, वाल स्ट्रीट लहूलुहान, जानिए कारण

Global Market Sell Off: दुनिया भर के शेयर बाजारों और निवेशकों के लिए कल का दिन बुरा साबित हुआ। अमेरिका से यूरोप तक बिकवाली का तूफान छाया रहा...

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 3, 2024
in TOP NEWS
Global Market
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Global Market : कल दुनियाभर के शेयर बाजार निवेशकों के लिए एक और ब्लैक फ्राइडे बन गया। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट से शुरू हुई बिकवाली ने यूरोप तक बाजार के उत्साह को ठंडा कर दिया। इस तरह शेयर बाजारों की शानदार तेजी थम गई और निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

अमेरिकी शेयर बाजार में ऐसी गिरावट

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर अमेरिका के प्रमुख सूचकांकों में करीब ढाई फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 610.71 अंक यानी 1.51 फीसदी गिरकर 39,737.26 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी500 में 1.84 फीसदी की गिरावट देखी गई। टेक स्टॉक केंद्रित सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट 2.43 फीसदी गिरकर 16,776.16 अंक पर आ गया।

RELATED POSTS

4 महीने बाद 59 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,700 के पार

August 11, 2022

Image

यूरोप के शेयर बाजार में भी गिरावट

वॉल स्ट्रीट से उठे बिकवाली के तूफान ने यूरोपीय बाजारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यूरोप में FTSE 100 इंडेक्स 108.65 अंक (1.31%) गिरकर 8,174.71 अंक पर आ गया। CAC 40 इंडेक्स में 118.65 अंक (1.61%) की गिरावट देखी गई और यह 7,251.80 अंक पर बंद हुआ। DAX में सबसे ज़्यादा 2.33% की गिरावट देखी गई। यह 421 अंक से ज़्यादा गिरकर 17,661.22 अंक पर बंद हुआ।

कल भारतीय बाज़ार में इतनी गिरावट

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाज़ार में भी भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 885.59 अंक या 1.08% गिरकर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 293.20 अंक (1.17%) गिरकर 24,717.70 अंक पर आ गया। आज वायदा कारोबार में GIFT निफ्टी 87 अंक गिर गया है।

Image

अमेरिका में मंदी के खतरे से डरे निवेशक

Global Market के शेयर बाजारों में आई इस भारी गिरावट के लिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हाल ही में जारी कुछ आंकड़े अमेरिकी अर्थव्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर पेश कर रहे हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.3 फीसदी पर पहुंच गई है। अक्टूबर 2021 के बाद से यह अमेरिका में बेरोजगारी का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। बाजार को बेरोजगारी बढ़ने का डर तो था, लेकिन किसी ने इतनी बढ़ोतरी का अनुमान नहीं लगाया था। बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि के साथ एक बार फिर यह डर पैदा हो गया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी में जा सकती है। इस डर ने निवेशकों को दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली करने पर मजबूर कर दिया।

Wayanad Landslides: 300 लोग लापता, बारिश का अलर्ट, वायनाड में जिंदगी बचाने का प्रयास जारी; जानें अपडेट्स

Tags: global marketStock Exchange
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

4 महीने बाद 59 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 17,700 के पार

by Web Desk
August 11, 2022
0

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में आई तेजी का असर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पर साफ नजर आ रहा है।...

Next Post
Iqra Choudhary

Iqra Choudhary Attack CM Yogi : योगी सरकार की लव जिहाद बिल पर सपा सांसद इकरा हसन जताया ऐतराज़, ऐसा क्या कहा?

HARDIK PANDYA,IPL 2025,IPL 2025 Auction,Suryakumar Yadav

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस और हार्दिक के रिश्ते में क्यों आयी इतनी खटास? इस खबर ने सबको किया हैरान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version