सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानिए 1 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट!

सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। बुधवार, 1 अक्टूबर को इसमें जोरदार बढ़त दर्ज की गई।

Gold Price Today

Gold Price Today :  देशभर में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। बुधवार, 1 अक्टूबर को सोना एक बार फिर उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में सोने के भाव लगभग एक जैसे बने हुए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए आज भी सोना निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित और पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। भारत में न सिर्फ निवेश के लिहाज से बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व के कारण भी सोना काफी अहमियत रखता है।

आर्थिक अनिश्चितताओं, महंगाई और शेयर बाजार में बढ़ते जोखिम के दौर में लोग अक्सर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमतें दोनों बढ़ जाती हैं।

आपके शहर में आज का सोने का भाव

आखिर कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की अधिकांश आपूर्ति विदेशों से आयात की जाती है। इस वजह से इसकी कीमतें कई बाहरी कारकों पर निर्भर करती हैं। आयात शुल्क, GST और स्थानीय टैक्स मिलाकर इसकी कीमत में वृद्धि होती है। इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियाँ जैसे युद्ध, मंदी या ब्याज दरों में बदलाव भी सोने के भाव पर सीधा असर डालते हैं।

यह भी पढ़ें : महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा…

जब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ती है, तो निवेशक सोने को ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित विकल्प के रूप में चुनते हैं। वहीं, शेयर बाजार जैसे अस्थिर निवेश माध्यमों से वे दूरी बना लेते हैं। पिछले कुछ समय में सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। भारत में शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

Exit mobile version