Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gold Rate Today : 7 दिन में 5 बार टूटा सोने का रिकॉर्ड! अक्षय तृतीया पर क्या बोले एक्सपर्ट

8 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच लगभग सात कारोबारी दिन बाजार खुले रहे, बाकी दिन साप्ताहिक या अन्य छुट्टियों की वजह से बंद रहे। इस अवधि में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 7100 रुपये का इज़ाफा देखने को मिला।

Gulshan by Gulshan
April 18, 2025
in Latest News
Gold Rate Today
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को टैरिफ (शुल्क) की घोषणा के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल तेज़ हो गई है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ ज्वेलरी मार्केट में भी दामों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे माहौल में यह सवाल उठ रहा है कि सोने की कीमतों में अचानक आई इस उछाल की असली वजह क्या है और ये ट्रेंड कब तक जारी रह सकता है।

खास बात ये है कि अक्षय तृतीया को लेकर कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर सकता है। ऐसे में आम खरीदारों के लिए पहले से योजना बनाना जरूरी हो गया है। असल में, टैरिफ के ऐलान के बाद से ही सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। सिर्फ दो हफ्तों में गोल्ड ने 7% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जो कि सालभर के बैंक ब्याज से भी कहीं अधिक है। 2 अप्रैल को सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद कुछ गिरावट आई और 8 अप्रैल को इसका भाव 90,600 रुपये तक लुढ़क गया। फिर जब 90 दिनों के लिए टैरिफ में राहत दी गई, तो इसके दाम एक बार फिर चढ़ने लगे।

RELATED POSTS

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

November 7, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

November 5, 2025

गोल्ड ने छूआ नया रिकॉर्ड

8 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच जब बाजार कुल सात दिन खुले, उस दौरान सोने के दामों में करीब 7100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह नई ऊंचाई पर यानी 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि इस दौरान 10 अप्रैल, 11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को गोल्ड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छू लिया। अब नज़रे 30 अप्रैल पर हैं, जब सहालग के साथ अक्षय तृतीया भी पड़ रही है। यह दिन धनतेरस के बाद सबसे बड़ा सोना-खरीद पर्व माना जाता है। ऐसे में बाज़ार में मांग लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़े : यूपी में दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार की महारोजगार योजना शुरू…

जानकारों का कहना है कि आने वाले दो हफ्तों में सोने की कीमतों में और उछाल आ सकता है। इसीलिए कई लोग अभी से गोल्ड कॉइन और बिस्कुट की बुकिंग करवा रहे हैं, ताकि अक्षय तृतीया के दिन उन्हें डिलीवरी मिल सके। इसके अलावा एक और बड़ा कारण है—शादी का सीज़न। मई से शादियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में लोग भाव और बढ़ने के डर से पहले ही खरीदारी करने में जुट गए हैं। यही वजह है कि बाजार में सोने की मांग भी चरम पर है और इसके दाम हर दिन एक नई ऊंचाई छू रहे हैं।

Tags: Gold Rate Today
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
November 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
November 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज सुबह 24K से 14K तक के ताज़ा सोने के दाम, देखें 1 नवंबर 2025 को किस भाव पर मिल रहा है सोना!

by Gulshan
November 1, 2025

Gold Rate Today : सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कीमतों में तेजी...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में लगातार देखने को मिल रही गिरावट, 30 अक्टूबर को जानें आपके शहर में सोने के ताजा भाव…

by Gulshan
October 30, 2025

Gold Rate Today : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा का असर अब भारतीय बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : यूपी में अचानक गिरे सोने के दाम, जानें क्या कहते हैं नोयडा में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट ?

by Gulshan
October 28, 2025

Gold Rate Today : अगर आप आज गोल्ड शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले सोने की...

Next Post
Good Friday

दुआ देना, दुआ लेना...सब ईसा मसीह को करते हैं याद, गुड फ्राइडे बलिदान की वो कहानी जो दिल को छू जाती है

Poonam Dhillon personal life and love stor

Birthday special : पूनम ढिल्लों की अधूरी प्रेम कहानी ,अफेयर, तलाक़ और दोबारा शादी न करने की क्या थी वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version