Gold Rate Today : सोना हुआ सस्ता! क्या अब खरीदने का सही वक्त? जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट…

त्योहारी सीजन के बाद घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा रेट जानना आपके लिए ज़रूरी है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : त्योहारी सीजन के समापन के बाद घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर 5 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को ₹1,23,451 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां कुछ समय पहले तक सोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाइयों को छू रहा था, वहीं दिवाली के बाद से इसमें नरमी देखने को मिली है। हाल ही में सोने ने ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा भी पार कर लिया था।

अब जारी गिरावट ने निवेशकों के लिए एक नया अवसर पैदा किया है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पहले आई तेज़ी के दौरान निवेशकों ने अच्छा मुनाफा कमाया, जिसके बाद प्रॉफिट बुकिंग (मुनाफावसूली) के चलते सोने के दाम नीचे आए। जैसे ही सोने ने रिकॉर्ड स्तर को छुआ, कई निवेशकों ने बिक्री शुरू कर दी, जिससे कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताज़ा रेट जान लेना बेहद ज़रूरी है।

आपके शहर में सोने का ताज़ा भाव

दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,25,770

22 कैरेट: ₹1,15,300

18 कैरेट: ₹94,370

मुंबई (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,25,620

22 कैरेट: ₹1,15,150

18 कैरेट: ₹94,220

चेन्नई (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,25,450

22 कैरेट: ₹1,15,000

18 कैरेट: ₹96,250

कोलकाता (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,25,620

22 कैरेट: ₹1,15,150

18 कैरेट: ₹94,220

यह भी पढ़ें : आवास-विकास की सौमित्र विहार योजना में 2000 प्लॉटों के लिए…

अहमदाबाद (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,25,670

22 कैरेट: ₹1,15,150

18 कैरेट: ₹94,270

लखनऊ (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,25,770

22 कैरेट: ₹1,15,300

18 कैरेट: ₹94,370

शादी के सीजन से फिर लौट सकती है चमक

भारत में जल्द ही शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है। इन अवसरों पर पारंपरिक रूप से सोने की खरीदारी में भारी वृद्धि होती है। यही वजह है कि विशेषज्ञ मानते हैं, बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, मौजूदा गिरावट अस्थायी है और सोना जल्द ही दोबारा तेज़ी पकड़ सकता है। भारतीय संस्कृति में सोना केवल एक धातु नहीं, बल्कि समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि निवेशक इसे आज भी सुरक्षित निवेश विकल्प (Safe Haven) के रूप में पसंद करते हैं।

Exit mobile version