• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Golden Dome Project: ट्रंप का महायुद्ध कवच, जो हर मिसाइल का अंत है – S-400 से आगे, अंतरिक्ष से रक्षा की नई इबारत

गोल्डन डोम: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा को नया किला देने का ऐलान किया है। 175 अरब डॉलर की लागत वाला यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम बैलेस्टिक, हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों को स्पेस में ही नष्ट करने की क्षमता रखेगा।

by Mayank Yadav
May 21, 2025
in Latest News, विदेश
Golden Dome
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Golden Dome Project: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा महापरियोजना लॉन्च किया है जो वैश्विक सैन्य संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है। ‘गोल्डन डोम’ नामक यह फ्यूचरिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम अमेरिका को हर दिशा से आने वाली हाइपरसोनिक, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से सुरक्षित बनाएगा। एलन मस्क की स्पेसएक्स समेत कई हाईटेक कंपनियां इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, जिसकी अनुमानित लागत 175 अरब डॉलर है। गोल्डन डोम को दुनिया की पहली स्पेस-बेस्ड, AI संचालित, मल्टी लेयर शील्ड कहा जा रहा है। यह न केवल अमेरिका बल्कि उत्तर अमेरिका को भी अभेद्य बना सकता है। सवाल उठता है कि क्या ये सिस्टम रूसी S-400 से अलग और आगे है? आइए जानते हैं गोल्डन डोम की पूरी ताकत और इसके पीछे की रणनीति।

Image

Related posts

Golden Dome

ट्रंप की नई ढाल बना ‘Golden Dome’ , जानिए जानिए क्या है मिसाइल हमलों से सुरक्षा की ये अनोखी रणनीति!

May 21, 2025

Golden Dome: भविष्य का वेपन

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित गोल्डन डोम एक ऐसा मिसाइल डिफेंस कवच है जो किसी भी दिशा, किसी भी रेंज और किसी भी स्पीड से आने वाले हवाई खतरे को नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह प्रणाली अंतरिक्ष में तैनात 1000 से अधिक सैटेलाइट्स, AI-संचालित सेंसर और हाईटेक रडार नेटवर्क से जुड़ी होगी। इससे 360 डिग्री कवरेज संभव होगी, जो अमेरिका की रक्षा को हर एंगल से सुरक्षित बनाएगा।

Trump unveils Golden Dome for America

$175B space-based missile shield will counter nukes, drones, hypersonic & cruise missiles

First US weapon in space, ready in 3 years

Russia, China call it destabilising, warn of space militarisation#Trump #GoldenDome #USA pic.twitter.com/Cmw54z3BKR

— Nabila Jamal (@nabilajamal_) May 21, 2025

एलन मस्क की स्पेसएक्स, एंडुरिल जैसी कंपनियां इस प्रोजेक्ट में मिलकर काम कर रही हैं, जो इसे दुनिया का सबसे एडवांस और इंटेलिजेंट डिफेंस सिस्टम बनाएगा। ट्रंप का कहना है कि ये कवच न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के मिसाइल डिफेंस सिद्धांतों को बदल देगा।

President Trump unveiled his plan for the $175 billion Golden Dome missile defense shield, which includes a massive array of surveillance satellites and a separate fleet of attacking satellites that would shoot down offensive missiles soon after lift-off https://t.co/hFLRCN7ZXY pic.twitter.com/iUbvtNC0wL

— Reuters (@Reuters) May 21, 2025

S-400 से कैसे अलग है गोल्डन डोम?

रूसी S-400 सिस्टम अभी दुनिया में सबसे ताकतवर माना जाता है, जो 400 किमी तक की मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर सकता है। लेकिन ये ज़मीन पर आधारित सिस्टम है। इसके उलट गोल्डन डोम पूरी तरह से स्पेस-बेस्ड होगा, जिसकी सीमा पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक फैली होगी।

S-400 सिर्फ बैलिस्टिक या क्रूज मिसाइलों से सुरक्षा देता है, लेकिन गोल्डन डोम हाइपरसोनिक मिसाइलों, AI-ड्रिवन हथियारों, ड्रोन्स और अंतरिक्ष से होने वाले अटैक को भी रोक सकता है। इसमें लेजर इंटरसेप्टर, सैटेलाइट थ्रेट ट्रैकिंग और मल्टी लेयर रेस्पॉन्स मैकेनिज्म भी होगा, जो S-400 में नहीं है।

क्यों पड़ी अमेरिका को इसकी जरूरत?

भले ही अमेरिका किसी सक्रिय युद्ध में शामिल नहीं है, लेकिन रूस, चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों की मिसाइल क्षमताएं और AI-आधारित हथियार अमेरिका के लिए दीर्घकालिक खतरा बन सकते हैं।

ट्रंप के मुताबिक आने वाले समय में युद्ध केवल सीमा पर नहीं होंगे, बल्कि अंतरिक्ष और डेटा स्पेस में भी होंगे। ऐसे में गोल्डन डोम अमेरिका की दूसरी स्ट्राइक क्षमता को बढ़ाएगा और उसकी रणनीतिक बढ़त को बनाए रखेगा।

ट्रंप की चुनौतियां और वैश्विक असर

हालांकि इस Golden Dome प्रोजेक्ट की लागत भारी है और तकनीकी चुनौतियां भी कम नहीं, लेकिन ट्रंप ने पहले ही 25 अरब डॉलर स्वीकृत कर दिए हैं। अगर यह सिस्टम सफल होता है, तो रूस-चीन जैसे देशों में भी डिफेंस सिस्टम अपग्रेड की होड़ शुरू हो सकती है।

स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुटेलिन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी संभव है कि कनाडा इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने और पूरा नॉर्थ अमेरिका इस कवच के तहत आ जाए। Golden Dome एक सैन्य टेक्नोलॉजी की क्रांति है, जो भविष्य की लड़ाइयों की दिशा तय करेगा। यह अमेरिका को न सिर्फ मिसाइल हमलों से बचाएगा बल्कि वैश्विक हथियार दौड़ में एक नया अध्याय भी लिखेगा। अब देखना ये है कि ट्रंप इसे 2029 तक कितना सफल बनाते हैं – लेकिन इतना तय है कि यह सिस्टम आने वाले दशकों में युद्ध की परिभाषा बदल देगा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में साइबर ठगो के बढ़ते हौसले जानिए कैसे महिला IFS अधिकारी को बनाया साइबर फ्रॉड का शिकार

Tags: Golden Dome
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Suicide rate in men : भारत में हुई आत्महत्या में 72% पुरुष ही क्यों, क्या इसके पीछे छिपा है कोई गहरा राज़

Next Post

children sleep health : बच्चों की सेहत से जुड़ी एक अहम सवाल जानिए उनकी नींद के लिए अंधेरा ज़रूरी है या रोशनी?

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Golden Dome

ट्रंप की नई ढाल बना ‘Golden Dome’ , जानिए जानिए क्या है मिसाइल हमलों से सुरक्षा की ये अनोखी रणनीति!

by Gulshan
May 21, 2025
0

Golden Dome : मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अभूतपूर्व सुरक्षा पहल की घोषणा करते हुए ‘गोल्डन डोम’...

Next Post
should babies sleep with light on or off

children sleep health : बच्चों की सेहत से जुड़ी एक अहम सवाल जानिए उनकी नींद के लिए अंधेरा ज़रूरी है या रोशनी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

September 28, 2025
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version