रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Uttarakhand News: उत्तराखंड में साइबर ठगो के बढ़ते हौसले जानिए कैसे महिला IFS अधिकारी को बनाया साइबर फ्रॉड का शिकार

उत्तराखंड में साइबर ठगी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में एक वरिष्ठ महिला IFS अधिकारी से 98 हजार की धोखाधड़ी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2025
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand : उत्तराखंड में इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब साइबर ठग सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला देहरादून का है, जहां एक वरिष्ठ महिला IFS अधिकारी से करीब 98 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने यह रकम उनके क्रेडिट कार्ड से निकाल ली और जब तक उन्हें कुछ समझ में आता, वह साइबर फ्रॉड का शिकार बन चुकी थीं।

कैसे हुआ पूरा मामला?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्हें 25 फरवरी को ICICI बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड मिला था। एक महीने बाद यानी 25 मार्च को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और कहा कि कार्ड पर एक महीने का सर्विस चार्ज लगा है, जिसे चुकाना जरूरी है। जब महिला अधिकारी ने यह कहा कि इस कार्ड पर कोई चार्ज नहीं लगता, तो उस शख्स ने कहा कि यह चार्ज क्रेडिट लिमिट सेट न होने के कारण है। अगर लिमिट को मैनेज कर दिया जाए तो यह चार्ज नहीं लगेगा।

RELATED NEWS

WhatsApp Web और Desktop यूजर्स पर मंडरा रहा नया साइबर खतरा, Malware फाइलों से हो सकता है बड़ा नुकसान

WhatsApp Web और Desktop यूजर्स पर मंडरा रहा नया साइबर खतरा, Malware फाइलों से हो सकता है बड़ा नुकसान

जून 24, 2026

Smart Meter Hack: क्या स्मार्ट मीटर को भी हैक किया जा सकता है? जानिए कितनी सुरक्षित है यह नई तकनीक

जून 13, 2026

ठग ने कैसे बढ़ाया भरोसा?

महिला अधिकारी को पहले तो शक हुआ, लेकिन कॉलर ने यह कहकर उनका विश्वास जीत लिया कि “बैंक कभी भी आपसे OTP, PIN आदि नहीं मांगता, इसलिए किसी को ये जानकारी न दें।” इस बात से अधिकारी को लगा कि कॉल असली है। इसके बाद ठग ने उन्हें iMobile ऐप खोलने के लिए कहा। जैसे ही अधिकारी ने ऐप खोला, उन्हें मैसेज मिला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 98,000 रुपये खर्च हो गए हैं। घबराकर उन्होंने तुरंत उसी नंबर पर कॉल किया तो कॉलर ने कहा कि यह कोई ट्रांजेक्शन नहीं, बस लिमिट में बदलाव है। अधिकारी को झूठी तसल्ली दी गई और उन्होंने फोन काट दिया।

फिर हुआ खुलासा

कुछ समय बाद बैंक से लगातार कॉल आने लगे और पैसे जमा करने के लिए कहा गया। तब जाकर अधिकारी को समझ में आया कि उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने देहरादून कैंट थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

Disclaimer: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की वित्तीय लेनदेन से पहले हमेशा सावधानी बरतें और बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ही जानकारी लें।

Tags: cyber securityfraud alert
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

WhatsApp Web और Desktop यूजर्स पर मंडरा रहा नया साइबर खतरा, Malware फाइलों से हो सकता है बड़ा नुकसान

WhatsApp Web और Desktop यूजर्स पर मंडरा रहा नया साइबर खतरा, Malware फाइलों से हो सकता है बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

WhatsApp Malware Attack: WhatsApp पर साइबर हमलों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब साइबर अपराधी केवल मोबाइल ऐप...

Smart Meter Hack: क्या स्मार्ट मीटर को भी हैक किया जा सकता है? जानिए कितनी सुरक्षित है यह नई तकनीक

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Smart Meter Security: बिजली वितरण कंपनियां देशभर में पारंपरिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। इनका उद्देश्य बिजली...

Cyber Security: क्या इस तरह से सेल्फी लेना बन सकता है खतरा? जानिए क्या है इसके पीछे का साइबर क्राइम

Cyber Security: क्या इस तरह से सेल्फी लेना बन सकता है खतरा? जानिए क्या है इसके पीछे का साइबर क्राइम

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Cyber Security: सोशल मीडिया के दौर में खूबसूरत लोकेशंस पर सेल्फी लेना और खास पलों को पोस्ट करना आम बात...

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Bhadohi ATM Fraud Case: किसने अनपढ़ ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये उड़ाए, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025

Bhadohi ATM Fraud Case:यहां एक अशिक्षित ग्रामीण व्यक्ति के नाम पर एटीएम कार्ड बनवाकर उसके खाते से करीब दो लाख...

Why you should turn off internet during phone calls

Mobile privacy tips : किसने दी चेतावनी कॉल के दौरान इंटरनेट चालू न रखें ,क्याआपकी बातचीत हो रही रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जून 25, 2025

Turn Off Internet During Calls आप सालों से स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे होंगे और उसके हर फंक्शन को अच्छी तरह...

Next Post
Delhi

Delhi में गर्मी का कहर: 42 डिग्री तापमान, लेकिन महसूस हो रही 50 डिग्री की तपिश! क्यों उमस बना रही जिंदगी बेहाल?

UP

तबादला एक्सप्रेस फिर हुई तेज, यूपी में 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों का हुआ फेरबदल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist