Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गोरखपुर

Cyber Fraud: Digital Arrest का झांसा, ATS अधिकारी बनकर किया ब्लैकमेल, डॉक्टर और इंजीनियर कैसे बने शिकार,

गोरखपुर में डॉक्टर को एटीएस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का झांसा दिया गया, जबकि अमेरिका में इंजीनियर से 2.50 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा न करें।

by SYED BUSHRA
August 30, 2025
in गोरखपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Digital Arrest: गोरखपुर के सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा साइबर अपराधियों का शिकार होते-होते बच गए। ठगों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताकर उन्हें आतंकवादियों से जोड़ने का आरोप लगाया और डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी। यही नहीं, एक अन्य मामले में अमेरिका में रहने वाले इंजीनियर से ठगों ने 2.50 लाख रुपये उड़ा लिए।

डॉक्टर को फंसाने की कोशिश

घटना शुक्रवार दोपहर की है। डॉ. व्यास कुशवाहा को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एटीएस दिल्ली का राजीव यादव बताया और कहा कि पकड़े गए आतंकी आसिफ फौजी ने पूछताछ में आपका नाम लिया है।इसके बाद ठग ने डॉक्टर को डराने के लिए वॉट्सऐप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी भेजे। करीब 45 मिनट तक वह डॉक्टर को फोन पर उलझाता रहा। कभी स्थानीय भू-माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाता, तो कभी बैंक खाता और पैन कार्ड की जानकारी मांगता।।डॉक्टर घबरा गए और मामले की जानकारी एसपी क्राइम को दी। साइबर सेल ने तुरंत समझ लिया कि यह ठगी का मामला है और डॉक्टर को फोन काटने की सलाह दी। इसके बाद डॉ. व्यास ने सहजनवां थाने में तहरीर दी और साइबर थाने में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

RELATED NEWS

WhatsApp Hack Scam: एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें और क्या करें अगर अकाउंट हो जाए हैक

WhatsApp Hack Scam: एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें और क्या करें अगर अकाउंट हो जाए हैक

June 17, 2026
आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

June 6, 2026

कैसे काम करता है ठगों का गिरोह?

खुद को एटीएस, सीबीआई या एनआईए का अधिकारी बताकर कॉल करते हैं।

आतंकवाद, हवाला या मनी लांड्रिंग का झूठा आरोप लगाते हैं।

वॉट्सऐप पर फर्जी नोटिस या गिरफ्तारी वारंट भेजते हैं।

पहले पैन-आधार जैसी पहचान मांगते हैं, फिर बैंक खाता नंबर।

गिरफ्तारी और जेल की धमकी देकर पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाते हैं।

एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
इंजीनियर से 2.50 लाख की ठगी

एक और मामले में अमेरिका में रहने वाले इंजीनियर को भी ठगों ने निशाना बनाया। 15 अगस्त 2025 को उन्हें एचडीएफसी बैंक के लोगो वाला एक वॉट्सऐप संदेश भेजा गया। संदेश में लिंक पर क्लिक कर बैंक से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया गया।

इंजीनियर ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, फोन में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई और उनका मोबाइल ठगों के कब्जे में चला गया। कुछ ही मिनटों में खाते से 2.50 लाख रुपये निकल गए।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने 2.02 लाख रुपये वापस दिलवा दिए और बाकी रकम की रिकवरी की कोशिश जारी है।

इन दोनों मामलों से साफ है कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं। सरकारी एजेंसियों के नाम पर डराना, फर्जी लिंक भेजना और मोबाइल पर कब्जा करना इनके मुख्य हथकंडे हैं। सतर्कता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है।

Tags: Crime NewsCyber CrimeOnline Fraud
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

WhatsApp Hack Scam: एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें और क्या करें अगर अकाउंट हो जाए हैक

WhatsApp Hack Scam: एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें और क्या करें अगर अकाउंट हो जाए हैक

by Sadaf Farooqui
June 17, 2026

WhatsApp Hack Scam: आज के दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का...

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

आयुष्मान कार्ड घोटाले में बड़ा खुलासा, फर्जी कार्ड बनवाने के लिए वसूले जाते थे 800 रुपये

by Sadaf Farooqui
June 6, 2026

Ayushman Card Fraud: लखनऊ में सामने आए आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा मामले की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।...

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Prayagraj Family Death Case: प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

Cyber Crime:  साइबर ठग विदेशी नंबरों से लोगों को बना रहे निशाना, बैंक खाते खाली होने का बढ़ा खतरा

Cyber Crime: साइबर ठग विदेशी नंबरों से लोगों को बना रहे निशाना, बैंक खाते खाली होने का बढ़ा खतरा

by Sadaf Farooqui
May 26, 2026

Cyber Crime: देश में ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब साइबर अपराधी लोगों...

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Next Post
Bagu Khan incounter: most वांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा मुठभेड़ में मारा गया,भारतीय सेना की मिली बड़ी सफलता

Bagu Khan incounter: most वांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा मुठभेड़ में मारा गया,भारतीय सेना की मिली बड़ी सफलता

Trump is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर किसने बढ़ाई हलचल

Trump is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप की मौत की अफवाह से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर किसने बढ़ाई हलचल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist