गुजरात: भगवान कृष्ण के राक्षसों से अर्जुन बनकर बचाएंगे CM केजरीवाल, AAP अध्यक्ष ने ऐसे उठाया हिंदुत्व का मजाक

आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका जाकर श्रीकृष्ण का अपमान किया है। दरअसल उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण और बीजेपी के राक्षसों से बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल अर्जुन बन कर आए हैं। गोपाल इटालिया ने भगवान श्रीकृष्ण की तुलना राक्षसों से की है। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया खूब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने हिन्दू विरोधी मानसिकता से ग्रसित इटालिया के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

मनुष्य की तरह जीने का अधिकार नहीं

बता दें कि गोपाल इटालिया ने हिन्दू परंपराओं और मान्यताओं का अपमान किया था। दरअसल वायरल वीडियो में AAP नेता ने कहा था, “मैं जो कहता हूं अगर वो आपको सही नहीं लगे तो मुझे ब्लॉक कर देना क्योंकि मुझे आपकी जरूरत नहीं। लोग सत्यनारायण कथा और भागवत कथा जैसी अवैज्ञानिक और फालतू की चीजों पर पैसा और समय बर्बाद करते रहते हैं। फिर भी लोगों को यह नहीं पता चलता कि उन्हें ऐसा करके क्या हासिल हुआ।

वे दूसरों का समय भी बर्बाद कर देते हैं। अगर हम 5 पैसे भी ऐसी फालतू चीजों पर खर्च कर देते हैं तो हमें मनुष्य की तरह जीने का अधिकार भी नहीं है।”

इतना बोलने के बाद भी वो नहीं रुकते वो आगे कहते है कि जो इन सत्संग और कथा में शामिल होते हैं वो हिजड़ों के जैसे तालियां बजाते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आती है। जो संस्कृति और प्रथाओं के नाम पर हिजड़ों की तरह ताली बजाते हैं। कुछ साधु स्टेज से फालतू बातें करेंगे और हम हिंजड़ों की तरह ताली बजाएंगे।”

हिंदुओं के पवित्र चिह्न का अपमान

यही नहीं खुद AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने भी हिंदू मान्यताओं पर सवाल खड़े किए है। उनका एक ट्वीट वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने हिंदुओं के पवित्र चिह्न का अपमान किया था।

दरअसल उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें यह दिखाया गया था कि हिंदुओं के पवित्र चिह्न स्वास्तिक जैसे एक निशान के पीछे एक आदमी झाड़ू लेकर दौड़ रहा है।

इसपर सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि “विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं। अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो यह दो मिनट भी नहीं सोचेंगे।”

ये भी पढ़े-70 लाख की Mercedes में भी नहीं बची साइरस मिस्त्री की जान, क्या वक्त रहते नहीं खुल पाए एयरबैग्स ?

Exit mobile version