बचपन में हम सभी ने बंदूक वाले खिलोने से खेला है। इस खिलौने ने बच्चों के खेल के मज़े को दुगूना किया है। लेकिन इसी खिलौने वाली बंदूक के कारण किसी के घायल होने की खबर सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे लेकिन ये स़च है। आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला
क्या है मामला
दरअसल भमौरा गांव से बच्चों द्वारा बंदूक से खेल-खेल में एक बच्चे के घायल होने की जानकारी सामने आई जिसमें बताया जा रहा है कि एक बच्चा अपने घर से 12 बोर का तमंचा ले आया और इससे फायर होने पर बच्चों के छर्रे लग गए जिस से उनके घायल होने की जानकारी मिली। बता दें छर्रा लगने के कारण बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। बता दें इस मामले में जिस महिला ने बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया वो काफी देर अस्पताल वालों को गुमराह कर के ये कहती रही कि पटाखा छुडाते समय कंकड़ लगने से बच्चे घायल हुए हैं।
इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए कोतवाली में सूचना भेजी जिसके बाद सभी बच्चों का उपचार सही ढ़ंग से किया गया। इस बीच मीडिया का जमावड़ा देख परिजन अपने अपने बच्चों को लेकर अस्पताल से तुरंत निकल गए घायल हुए बच्चों में छह वर्षीय आमना व उसकी बहन आठ वर्षीय आयशा पुत्री अख्तर हुसैन, 13 वर्षीय पवन पुत्र जितेंद्र, आठ वर्षीय रिया पुत्री शैलेंद्र, 10 वर्षीय आकाश पुत्र जितेंद्र है। अस्पताल द्वारा सूचना मिलने पर दरोगा को भेजा गया है जिसके बाद से उनकी टीम इस मामले की जांच में जुटी है।