Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

DR की आतंकी साजिश पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 360 किलो RDX ने नहीं डरते सनातनी, हर एक का करेंगे ट्रीटमेंट

हरियाणा में चल रही बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का सोमवार, 10 नवंबर को तीसरा दिन है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा सोमवार की सुबह आठ बजे फरीदबाद के सीकर गांव से शुरू हुई। यहां पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी खुद मौके पर आए और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।

Vinod by Vinod
November 10, 2025
in Breaking, धर्म, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा में चल रही बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का सोमवार, 10 नवंबर को तीसरा दिन है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा सोमवार की सुबह आठ बजे फरीदबाद के सीकर गांव से शुरू हुई। यहां पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी खुद मौके पर आए और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। पदयात्रा में नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह भी शामिल हुए। फिलहाल यह यात्रा पलवल के पृथला गांव में प्रवेश कर चुकी है।

पृथला गांव में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात की। उन्होंनें फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक मिलने के मामले पर बोले। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ‘ये शासन-प्रशासन का काम है। अगर इसका मकसद यात्रा को नुकसान पहुंचाना था, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें इस देश की आर्मी और कानून पर पूरा भरोसा है। हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां ऐसे लोगों का ट्रीटमेंट ठीक से करने में माहिर हैं। सनातनी ऐसे नापाक लोगों से डरने वाले नहीं है। आतंकियों को सुरक्षाबल के जवान 72 हूरों के पास पहुंचा देंगे।

RELATED POSTS

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

July 28, 2025
आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण छोटे भाई ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अजीवन भर के लिए खत्म किया रिश्ता

आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण छोटे भाई ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अजीवन भर के लिए खत्म किया रिश्ता

December 10, 2024

इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से अपील की, ‘हिंदुओ, भारतीय सेना को पैसे दान करो, जिससे ज्यादा से ज्यादा गोला-बारूद आ सके, और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके। उन्होंने कहा था कि देश में क्रांति होने वाली है, धर्म-विरोधी ताकतें देश को बर्बाद कर रही हैं। मौलाना साजिद रशीदी के बयान का जवाब देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, इस देश में हर किसी को यात्रा निकालने का हक है, वो भी यात्रा निकालें। लेकिन बीते दिन हमने अपनी यात्रा देश की सेना को समर्पित की थी। इस मौके पर सेना के लिए हमने दान देने की अपील की थी। आज हमारी यात्रा संत-गुरुओं और सिख गुरु तेज बहादुर को समर्पित है। अगर वे इन दोनों यात्राओं का अंतर समझते हैं, तो वे भी अपनी यात्रा निकालें।

दरअसल, पदयात्रा को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा था, ’ये लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, कल को अगर साजिद रशीदी मुस्लिम राष्ट्र के लिए यात्रा निकाले, तो मेरे खिलाफ केस हो जाएंगे। सिमी को भी इसलिए बैन किया गया, क्योंकि वह मुस्लिम राष्ट्र चाहते थे। जो कथावाचक 15-20 लाख रुपए लेकर कथा सुनाता हो, वह धार्मिक कैसे हो सकता है?। मौलाना के इसी बयान के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हम हिन्दुओं को एक करने के इरादे से उतरे हैं। हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं। हम भारत से जातिवाद का खात्मा चाहते हैं। हिन्दू एक होगा, तभी अंखड भारत का सपना साकार होगा।

आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन के बीच करीब 170 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। 7 नवंबर से शुरू यह पदयात्रा 16 नंवबर को वृंदावन पहुंचेगी। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों से होकर गुजर रही है। बाबा की पदयात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, क्रिकेटर उमेश यादव, शिखर धवन और रेसलर खली जैसे प्रसिद्ध लोग भी अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Tags: Dhirendra Krishna ShastriMaulana Sajid RashidipadyatraPadyatra reached Haryanaterrorist conspiracy
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

by Vinod
July 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अखिलेश यादव के मस्जिद जानें का विवाद खत्म होने के नाम नहीं ले रहे। सपा प्रमुख...

आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण छोटे भाई ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अजीवन भर के लिए खत्म किया रिश्ता

आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण छोटे भाई ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अजीवन भर के लिए खत्म किया रिश्ता

by Digital Desk
December 10, 2024

छतरपुर ऑनलाइन डेस्क। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने सोशल मीडिया में...

श्रीमद् भागवत कथा में बोले बाबा बागेश्वर, अलीगढ़ का नाम बदलकर होना चाहिए हरिगढ़

by Ayushi Dhyani
June 13, 2023

अलीगढ: लोधा थाना इलाके में खेरेश्वर धाम के निकट हरिदासपुर में चल रही 108 कुंडीय महालक्ष्मी धन वर्षा महायज्ञ एवं...

ओडिशा ट्रेेन एक्सीडेंट के बारे में कैसे पहले से जानते थे बाबा बागेश्वर?

by Anu Kadyan
June 4, 2023

ओडिशा भीषण ट्रेन दुर्घटना को लेकर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा मन व्यथित...

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के भेजे निमंत्रण को तेजस्वी यादव ने ठुकराया, बोले…

by Anu Kadyan
May 16, 2023

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  पटना के नौबतपुर में चल रही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा में...

Next Post
Jhansi

शादीशुदा आशिक का खूनी खेल! प्रेमिका को गोली मारकर बीच सड़क पर खुदकुशी, यूनिवर्सिटी गेट पर मचा हड़कंप!

Bihar

बिहार चुनाव: तेज प्रताप का चौंकाने वाला दावा और ओपी राजभर की तेजस्वी के लिए 'भविष्यवाणी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version